back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haryana News: श्रीमद्भगवद गीता सिखाती है मनुष्य को बेहतर जीवन जीना: कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा

Faridabad: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री पण्डित मूलचंद शर्मा ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता मनुष्य को जीवन में संस्कार देने वाला विश्व में सबसे बड़ा अध्यात्मिक ज्ञान का ग्रन्थ है।

फरीदाबाद, हि.स.। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री पण्डित मूलचंद शर्मा ने कहा कि श्रीमद्भगवद गीता मनुष्य को बेहतर जीवन जीना सिखाती है। श्रीमद्भागवत गीता मनुष्य को जीवन में संस्कार देने वाला विश्व में सबसे बड़ा अध्यात्मिक ज्ञान का ग्रन्थ है। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा सेक्टर-12 कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मंत्री शर्मा जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के शुभारंभ के मौके पर आयोजित यज्ञ में आहुति डाली।

विश्व में सबसे बड़ा आध्यात्मिक ज्ञान का ग्रन्थ श्रीमद्भागवत गीता है

इस मौके पर मंत्री शर्मा ने कहा कि विश्व में सबसे बड़ा आध्यात्मिक ज्ञान का ग्रन्थ श्रीमद्भागवत गीता है। यह हर मनुष्य कठिन से कठिन परिस्थितियों में गीता ग्रन्थ जीवन जीने की राह दिखाती है। अगर हम गीता के संदेशों को अपने दैनिक जीवन में ढाल लें तो यह हमें बेहतरी की ओर लेकर जाती है। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेशभर में अन्तरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव जिला स्तर पर मनाए जा रहे हैं।

श्रीमद्भागवत गीता का पहला संदेश भगवान गुरु श्री कृष्ण ने अपने शिष्य अर्जुन को दिया

उन्होंने जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के लिए जिला प्रशासन व जिलावासियों को शुभकामनाएं दीं। अन्तरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के सफल आयोजन के लिए हरियाणा सरकार का धन्यवाद करते हुए शर्मा ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता ग्रंथ विश्व का सबसे बड़ा आधुनिक मनुष्य जीवन शैली पर आधारित ग्रंथ है। विश्व में श्रीमद्भागवत गीता का पहला संदेश भगवान गुरु श्री कृष्ण ने अपने शिष्य अर्जुन को गीता ग्रंथ के 18 अध्याय और 700 श्लोकों में मनुष्य के आधुनिकतम जीवन का पूरा वर्णन किया गया है।

श्रीमद्भागवत गीता मनुष्य के जीवन की समस्याओं के समाधान का निचोड़ है

इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि श्रीमद्भागवत गीता मनुष्य के जीवन की समस्याओं के समाधान का निचोड़ है। इसमें में मनुष्य हर समस्या के समाधान का रास्ता है। एडीसी आनन्द शर्मा ने कहा कि हरियाणा में वर्ष 2014 से लगातार हर वर्ष जिला स्तर पर और राज्य स्तर पर अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर मंत्री शर्मा ने सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की लगाई गई गीता प्रदर्शनी व विभिन्न विभागों तथा सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं के स्टालों का उद्घाटन कर उनका अवलोकन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ, भाजपा नेता सुखबीर मलेरना के अलावा तमाम जिला स्तर अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोप, कांग्रेस पर गरजे नितिन नबीन; कहा-‘एक समय था जब…’

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...