back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली MCD के उप-चुनाव: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 30 नवंबर को दिल्ली के वोटर्स के लिए ‘सवेतन अवकाश’ घोषित

हरियाणा सरकार ने दिल्ली MCD के 12 वार्डों में 30 नवंबर को होने वाले उप-चुनाव के लिए दिल्ली पंजीकृत मतदाताओं को सवेतन अवकाश देने का फैसला किया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हरियाणा सरकार ने दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों में होने वाले आगामी उप-चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। हरियाणा में कार्यरत वे सभी कर्मचारी जो दिल्ली के पंजीकृत मतदाता हैं, उन्हें 30 नवंबर को मतदान करने के लिए सवेतन अवकाश (Paid Holiday) प्रदान किया जाएगा। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह कदम जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों के तहत उठाया गया है, ताकि सभी पात्र मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।

इन प्रतिष्ठानों पर लागू होगा अवकाश

यह सवेतन अवकाश हरियाणा राज्य में स्थित निम्नलिखित प्रतिष्ठानों पर कार्यरत दिल्ली के पंजीकृत मतदाताओं के लिए लागू होगा!जिसमें सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, बोर्ड एवं निगमों के कार्यालय, कारखाने, दुकानें और निजी प्रतिष्ठान, इस अवकाश को सवेतन अवकाश या विशेष आकस्मिक अवकाश (सवेतन) के रूप में माना जाएगा।

मुख्य सचिव द्वारा जारी अधिसूचना विनिमय लिखत अधिनियम (Negotiable Instrument Act), 1881 की धारा 25 और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135-बी (1996 के संशोधन सहित) के तहत प्रदान किए गए अधिकारों के अनुरूप है।

यह सुनिश्चित किया गया है कि हरियाणा में काम करने वाले दिल्ली के सभी पात्र मतदाता बिना किसी वेतन कटौती के 30 नवंबर को होने वाले दिल्ली नगर निगम उप-चुनाव में अपने मताधिकार का सुचारु रूप से उपयोग कर सकें।

दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों में 30 नवंबर 2025 को उपचुनाव होने जा रहे हैं। ये उपचुनाव राजधानी की राजनीतिक सरगर्मी को बढ़ा रहे हैं, क्योंकि इसे 2027 में होने वाले निगम चुनावों का ‘लिटमस टेस्ट’ माना जा रहा है। ये सीटें विभिन्न कारणों (विधायक चुने जाने, निधन या इस्तीफे) से खाली हुई थीं।हरियाणा सरकार ने भी इन्हीं 12 वार्डों के पंजीकृत मतदाताओं के लिए 30 नवंबर को सवेतन अवकाश घोषित किया है।दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, जिन 12 महत्वपूर्ण वार्डों में उपचुनाव हो रहे हैं, उनकी सूची इस प्रकार है:

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव वाले 12 वार्डों की सूची

1 35- मुंडका- यह उपचुनाव पश्चिमी दिल्ली की एक महत्वपूर्ण सीट है।

2 56- शालीमार बाग-बी- यह सीट पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पास थी, जो विधायक बनने के बाद खाली हुई।

3 65- अशोक विहार- इस सीट पर भी राजनीतिक दलों के बीच कड़ी टक्कर है।

4 74 चांदनी चौक- पुरानी दिल्ली का एक अहम वार्ड।

5 76 चांदनी महल- मुस्लिम बहुल इस सीट पर मुकाबला बेहद रोचक है।

6 120 द्वारका-बी- यह सीट कमलजीत सहरावत के सांसद बनने के बाद खाली हुई थी।

7 128 दिचाऊ कलां- पश्चिमी दिल्ली का यह वार्ड किसान बहुल माना जाता है।

8 139 नारायणा औद्योगिक क्षेत्र से सटा हुआ महत्वपूर्ण वार्ड।

9 163 संगम विहार- दक्षिणी दिल्ली की यह सीट ‘आप’ के लिए महत्वपूर्ण है।

10 164- दक्षिण पुरी- यह भी दक्षिणी दिल्ली की एक प्रमुख सीट है।

11 173- ग्रेटर कैलाश- दिल्ली के पॉश इलाकों में शामिल यह सीट हाई-प्रोफाइल मानी जाती है।

12 198- विनोद नगर- पूर्वी दिल्ली का यह वार्ड भी काफी राजनीतिक महत्व रखता है।

मतगणना इन सभी 12 सीटों के लिए 3 दिसंबर, 2025 को की जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵