back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Farmer Protest: शंभू बॉर्डर पर बुलडोजर, बुलेटप्रूफ जैकेट लेकर पहुंचे किसान, वॉर मोड में प्रदर्शनकारी

Shambhu Border: किसानों का दिल्ली कूच हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर आज आगमन कर चुका है। पिछली बार से सबक लेकर किसान खिनौरी-शंभू बॉर्डर पर बुलडोजर लेकर आए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। किसानों के दिल्ली कूच के लिए शंभू बॉर्डर पर आज पहुंचे हैं, लेकिन इस बार किसानों ने पुलिस से सुरक्षा बंदोबस्त के चौंकाने वाले इंतजाम किए हैं। शंभू बॉर्डर पर बुलडोजर, बुलेटप्रूफ जैकेट, पोकलेन मशीन लेकर पहुंचे हैं। किसानों ने आज शंभू बॉर्डर पर बैरिकेड तोड़ दिया है।

बुलेटप्रूफ जैकेट, बुलडोजर और पोकलेन मशीन लेकर आए किसान

इस बार किसान पूरी तैयारियों के साथ शंभू बॉर्डर पहुंचे। ट्रैक्टरों में रेत की बोरियां भर कर लाए हैं। बुलेटप्रूफ जैकेट, JCB मशीन बुलडोजर, पोकलेन मशीन और गोगल्ज़ पहन कर आए किसानों पुलिस पर भारी पड़ रहें हैं। दिल्ली पुलिस ने राजधानी को किले में तब्दील कर दिया है, दिल्ली की सभी सीमाओं को लोहे की कील, लोहे के तार और कंक्रीट दीवारों से मल्टी लेयर घेरा बना दिया है। इसी कारण पंजाब से आ रहे किसान पूरी तैयारी के साथ दिल्ली कूच के लिए बढ़ गए हैं।

शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस से हुआ धूआं-धूआं

आज किसानों ने शंभू बॉर्डर पर बैरिकेड तोड़ दिया, जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले किसानों पर दागे गए, शंभू बॉर्डर आज धूआं-धूआं हो गया है। आंसू गैस से बचने के लिए किसान शंभू बॉर्डर पतंग उड़ा रहे हैं क्योंकि ड्रोन द्वारा पुलिस-प्रशासन किसानों पर आंसू गैस के गोले दाग रहे हैं। पतंग उड़ाकर किसान ड्रोन को नीचे गिराना चाहते हैं।

शंभू बॉर्डर पर घमासान

किसान आंदोलन को रोकने के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मंत्री ने आज किसानों से शांति की अपील की है, और उन्हें बातचीत से समाधान निकालने का न्यौता दिया है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा- ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आकर इस मामले को सुलझाना चाहिए।’ सरकार और किसानों के बीच शंभू बॉर्डर पर घमासान जारी है।

हरियाणा DGP का पंजाब के DGP को पत्र

हरियाणा के DGP ने पंजाब के DGP को पत्र लिखकर कहा कि “पंजाब से आ रहे किसान अपने साथ JCB मशीन बुलडोजर और पोकलेन मशीन ला रहें हैं इस पर रोक लगाई जाए, जिन निजी कंपनियों ने इन मशीनों को भेजने की इजाजत दी है कृप्या इन मशीनों को वापस लिया जाए। वरना हमें कार्यवाई करने पर मजबूर होने होगा। इससे मासूम बेगुनाह लोगों को वेवजह सजा मिलेगे।”

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

फरीदाबाद में दरिंदगी, लिफ्ट के बहाने महिला से चलती कार में गैंगरेप, सड़क पर फेंका आई गंभीर चोटें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हरियाणा के फरीदाबाद से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसमें एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने...
spot_img

Latest Stories

Akshay Kumar ने Rajpal Yadav को क्याें किया साइड? अब एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार Akshay Kumar इस...

RCB vs SRH मैच से पहले होने वाली IPL Opening Ceramony रद्द, BCCI ने किया कंफर्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 की शुरुआत...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵