back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haryana: गंदे कपड़े और किताबे खोने से आया गुस्सा; बच्चे की दुकान पर जाने की ज़िद के बाद चुन्नी से घोंटा गला

हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला को अपने आठ साल के बेटे की कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गुरुग्राम से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने ममता का गला घोंट दिया है। वारदात में पूनम देवी नामक एक महिला को कथित तौर पर अपने 8 साल के बच्चे की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पूनम ने गुस्से में आकर अपने बेटे की हत्या कर दी। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, उसका बेटा जब स्कूल से लौटा तो उसके कपड़े गंदे थे और उसकी कुछ किताबें खो गई थी, जिसके बाद पूनम ने अपना आपा खो दिया और अपने ही बच्चे की जान ले ली।

आरोपी को भेजा न्यायिक हिरासत में

पूनम को मामले में गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। पूमन को हिरासत में मंगलवार को ही ले लिया गया था। कोर्ट में पेश करने के बाद पूनम देवी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में पुलिस को शक हुआ कि शायद पूनम का किसी और के साथ अवैध संबंध हैं, जिसके कारण यह घटना हुई है। लेकिन यह एंगल सही नहीं निकला।

क्या कहा पोलिस ने

एसीपी वरुण दहिया ने बताया कि पूछताछ के दौरान पूनम देवी ने अपना अपराध कबूला। पूनम ने बताया कि जब उनका बेटा स्कूल से लौटा तो उसके कपड़ो गंदे हो रखे थे साथ ही उसकी दो किताबे भी गायब थीं। पूनम ने बताया कि इसके बाद उसे गुस्सा आया और उसने बच्चे को घर के बाहर खड़ा कर दिया। पूनम ने बताया कि जब उसके बच्चे ने उससे दुकान पर चलने की जिद की तो, पूनम ने चुन्नी से उसका घोंट दिया।

सोमवार को घटी थी घटना

यह घटना तब सामने आई जब एक निजी अस्पताल ने सोमवार को एक बच्चे की मौत की सूचना पुलिस को दी। बच्चे के पिता, अरविंद कुमार, जो एक मजदूर हैं, जब उन्होंने अपने बेटे की गर्दन पर चोटें देखीं तो उन्हें किसी गड़बड़ी का संदेह हुआ। उन्होंने सेक्टर 18 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें खुलासा हुआ कि एक पड़ोसी ने उन्हें उनके बेटे की बीमारी के बारे में सूचित किया था। घर पहुंचने पर उन्होंने बेटे को बेहोश पाया और उसकी पत्नी उसके पास रो रही थी। अस्पताल ले जाने के उनके प्रयासों के बावजूद, बच्चा को बचाया नहीं जा सका।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा ने बच्‍चे के भविष्यवाणी पर उठाए सवाल, बोली- मैं यह ज़िम्मेदारी नहीं संभाल पाऊंगी

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिग बॉस 19 में गौरव खन्ना की पत्नी, आकांक्षा चमोला के आने के बाद परिवार शुरू करने की चर्चा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...