अहमदाबाद, (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी के एक्स अकाउंट से साझा की गई एक पोस्ट पर पलटवार किया है। गढ़वी ने कहा कि गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी आआपा पर तंज कस रहे हैं, जबकि उन्हें गुजरात में फर्जी दफ्तर, फर्जी आईपीएस अधिकारी, फर्जी पीएमओ अधिकारी, फर्जी टोल नाकों और नशे की दवाई मामले की चिंता करनी चाहिए।
क्या था पोस्ट का मामला?
देश के 5 राज्यों के चुनाव में भाजपा को मिली अप्रत्याशित सफलता और आम आदमी पार्टी के खराब चुनावी प्रदर्शन पर गुजरात के गृह राज्य मंत्री का सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी पोस्ट चर्चा में आ गया है। संघवी ने चुनाव परिणामों पर सोमवार को अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि AAP को अदालत में नहीं मिल रही है, जबकि चुनावों में जब्त हो रही है…भैया बात जमानत की है।
AAP के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढवी ने दिया पोस्ट जवाब
इस पोस्ट पर पलटवार करते हुए AAP के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढवी ने कहा कि आपको जमानत की चिंता है, लेकिन गुजरात में फर्जी दफ्तर पकड़े जाने, फर्जी आईपीएस अधिकारी पकड़े जाने, फर्जी पीएमओ अधिकारी पकड़े जाने, फर्जी टोल नाकों और नशे की दवाई में भाजपा नेताओं के पकड़े जाते हैं, तो आप उनकी चिंता करें।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in
रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp
Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram





