back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वीकेंड कर्फ्यू : 15 मिनट के अंतराल पर चलेगी मेट्रो, दो रूटों पर 30 मिनट का इंतजार

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (हि.स.)। राजधानी में कोरोना के कहर को देखते हुए वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया है। इस दौरान मेट्रो सेवा चालू रहेगी। हालांकि मेट्रो की फ्रीक्वेंसी यानी समय-अंतराल में बदलाव किया गया है। दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता अनुज दयाल ने यह सूचना यात्रियों की जानकारी के लिए जारी की है ताकि यात्रियों को सप्ताहांत के दिनों में कोई परेशानी न हो। दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वीकेंड कर्फ्यू को देखते हुए 17 और 18 अप्रैल को मेट्रो सेवाएं सभी लाइन पर 15 मिनट के अंतराल में उपलब्ध होंगी। वहीं ब्लू लाइन के नोएडा-वैशाली और ग्रीन लाइन के इंद्रलोक-कीर्ति नगर सेक्शन में 30 मिनट तक यात्रियों को इंतजार करना पड़ सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले: सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट, लखनऊ मेट्रो और हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्लांट को हरी झंडी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में मंगलवार को तीन अहम फैसले लिए गए 4 नए सेमीकंडक्टर...
spot_img

Latest Stories

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...