back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Manipur Violence: कुकी घुसपैठियों को हिंसा का जिम्मेदार ठहराने वाली याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार

Manipur Violence: सुप्रीम कोर्ट ने आज उस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें अवैध कुकी घुसपैठियों को मणिपुर हिंसा का जिम्मेदार बताया गया था।

नई दिल्ली, हि.स.। सुप्रीम कोर्ट ने आज उस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें अवैध कुकी घुसपैठियों को मणिपुर हिंसा का जिम्मेदार बताया गया था। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने इसे एकतरफा बताते हुए याचिका में सुधार कर दोबारा दाखिल करने को कहा।

जंगलों को काट कर अफीम की खेती कर रहे

याचिका में कहा गया था कि कुकी लोग जंगलों को काट कर अफीम की खेती कर रहे हैं। यही हिंसा की मुख्य वजह है। याचिका एक इंजीनियर मयंगलंबम मैतेई ने दायर की थी। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील माधवी दीवान से कोर्ट ने कहा कि एक तरफ आप एसआईटी से जांच की मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ आप राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से जांच चाहते हैं। उसके बाद टैक्स वसूली की बात करते हैं। आप नार्को टेस्ट की भी मांग कर रहे हैं। आप कोई स्पष्ट याचिका दायर कीजिए

मणिपुर को लेकर पहले से ही याचिकाएं लंबित

कोर्ट ने कहा कि आप इस याचिका के जरिये एक खास समुदाय को आतंकवादी की तरह चिह्नित करना चाहते हैं। ये हम नहीं करने देंगे। तब दीवान ने कहा कि हम पूर्णकालिक समाधान चाहते हैं। तब कोर्ट ने कहा कि मणिपुर को लेकर पहले से ही याचिकाएं लंबित हैं। आप इसे वापस ले लीजिए और बेहतर याचिका दायर करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे Jhargram Assembly Seat सीट पर राजनीतिक हलचल तेज होती जा...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵