राजस्थान को मिली वंदे भारत की सौगात, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

अजमेर से दिल्ली को जोड़ने वाली ये वंदे भारत राजस्थान की पहली और देश की 15वीं वंदे भारत ट्रेन है।
राजस्थान को मिली वंदे भारत की सौगात
राजस्थान को मिली वंदे भारत की सौगात

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान को पीएम मोदी ने बुधवार को एक नई सौगात दी। रेलयात्रियों को अब राजधानी दिल्ली ही नहीं कई जगहों पर आने-जाने में इस ट्रेन से काफी सहूलियत मिलेगी। जी हां पीएम मोदी ने दिल्ली से अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

राजस्थान की पहली वंदे भारत

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजस्थान की धरती को आज पहली वंदे भारत ट्रेन मिली है। दिल्ली कैंट अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस से जयपुर से दिल्ली आना जाना और आसान हो जाएगा। ये राजस्थान के पर्यटन में भी बहुत सहायक होगी। बीते 2 महीनों में ये छठी वंदे भारत है जिसे हरी झंडी दिखाने का मुझे सौभाग्य मिला।

जनता को समर्पित सेकेंड जनरेशन ट्रेन

इस मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पीएम मोदी ने बुधवार को राजस्थान की जनता को सेकेंड जनरेशन की उन्नत वंदे भारत ट्रेन दी है। अजमेर से दिल्ली को जोड़ने वाली ये वंदे भारत राजस्थान की पहली और देश की 15वीं वंदे भारत ट्रेन है। राजस्थान में रेल कार्यों को गति देने के लिए PM ने अधिक बजट का आवंटन किया है। 2014 से पहले साल में 650 करोड़ के आसपास का बजट था, 2022-23 में इसे बढ़ाकर 9500 करोड़ राजस्थान को दिए गए हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in