back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Weather : दिल्‍ली, यूपी और उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, कई जगह चलेगी तेज आंधी

मौसम विभाग ने दिल्‍ली, यूपी और उत्तराखंड में बारिश के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। कई जगह तेज हवाएं और आंधी चलने की संभावना भी जताई है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बुधवार को दिल्लीवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिली जब शाम होते-होते मौसम ने करवट ली। सुबह जहां तेज धूप और गर्मी ने दस्तक दी, वहीं दोपहर के बाद हवाएं तेज चलीं और शाम को बारिश ने शहर को भिगो दिया। इस अचानक बदले मौसम से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन के औसत से 2.8 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। 

बारिश के चलते मौसम विभाग ने दिल्‍ली में अगले दो दिनों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। 10 मई तक हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 13 मई तक राजधानी में तेज गर्मी के कोई संकेत नहीं हैं। इधर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

दिल्ली में आज फिर बदला-बदला रहेगा मौसम, बारिश-तेज हवाओं की संभावना

राजधानी दिल्ली में आज यानी 8 मई को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिनभर हल्के बादल छाए रह सकते हैं और शाम तक गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। बुधवार को भी विभाग का पूर्वानुमान सटीक रहा, जब शाम 5:30 बजे के आसपास बारिश ने दस्तक दी और वातावरण में उमस 70% से घटकर 47% पर आ गई। 

गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवाओं की रफ्तार शाम तक 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसी तरह का मौसम 9 मई को भी जारी रहने का अनुमान है। जबकि 10 से 13 मई के बीच हल्के बादल बने रहेंगे और हवाओं की गति थोड़ी कम होकर 20 से 40 किमी प्रति घंटा रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

पूर्वी भारत में लू चलने की संभावना, देश के अन्य हिस्सों में बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने चेतावनी दी है कि गुरुवार से पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में लू चलने की आशंका है। वहीं, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले पांच दिनों तक बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आईएमडी के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में 11 मई तक भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। गुजरात में भी गरज के साथ बारिश और आंधी आने की चेतावनी जारी की गई है। 

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि मई महीने के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है, हालांकि समय-समय पर आने वाली आंधियां अत्यधिक गर्मी को पिछले वर्षों के गंभीर स्तर तक नहीं पहुंचने देंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में सामान्य से अधिक वर्षा होने के आसार है।

राजस्थान में आंधी और बारिश की संभावना

राजस्थान में आगामी दिनों में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार, राज्य के दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और मेघ गर्जन के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 12 और 13 मई से आंधी-बारिश का दौर शांत होने के साथ तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, आगामी पांच से छह दिनों में राजस्थान में भीषण गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। विभाग ने बताया कि बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के परिसंचरण तंत्र के रूप में मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर स्थित है, जिससे यह मौसम परिवर्तन हो रहा है।

उत्तर प्रदेश में बारिश और गरज-चमक की संभावना

उत्तर प्रदेश में अब गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है और कई जिलों में दिन के समय भीषण गर्मी महसूस की जा रही है। हालांकि, रात होते ही गर्मी का असर कम होने लगता है। फिलहाल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। आने वाले दिनों में बारिश, बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। आज 8 मई को लखनऊ और उसके आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जिससे मौसम में थोड़ी राहत मिली। IMD ने प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में भी कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इस दौरान इन इलाकों में कहीं-कहीं पर बिजली चमकने और बादल गरजने की भी आशंका है।

उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड में आज कई जिलों में ओलावृष्टि, तेज गरज के साथ बारिश और अंधड़ चलने की संभावना जताई गई है। IMD ने प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि कुछ जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और तेज अंधड़ की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। पिछले पांच दिनों से राज्य में मौसम के मिजाज में बदलाव देखा जा रहा है, जहां अधिकांश क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि भी हो रही है। बुधवार को देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर केस दर्ज होने से साधु-संतों में नाराजगी, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ अदालत के निर्देश पर FIR दर्ज होने के बाद संत समाज में असंतोष और चिंता का माहौल...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...