back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सफर पर अकेले हर महिला को रखना चाहिए इन बातों का ध्यान, वरना यात्रा पड़ सकती है भारी

आजकल लोगों के लिए शौक के साथ ही दुनिया को जानने-समझने का जरिया भी बन गया है। जिसमें महिलाएं भी बड़ी संख्या में अकेले पर्यटन पर निकल आनंद ले रही हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । आजकल लोगों का यात्रा करना दुनिया को जानने-समझने और एक रोजगार, करियर का जरिया भी बन गया है। जिसमें बड़ी संख्या मेंमहिलाएं भी अकेले यात्रा करने निकल इसका आनंद ले रही है। अब चाहें देश हो या विदेश हर जगह हर उम्र की महिलाएं इसमें शामिल हो रही है फिर वो ग्रुप में जाएं या अकेले अपनी जिंदगी को अपने हिसाब से जीने से रोजमर्रा के रूटीन से कुछ अलग करने से भी इसे जोड़कर देखा जा रहा है। लेकिन इन सब के बीच अगर कुछ बातों का ध्यान रखकर यात्रा किया जाएं तो ट्रिप बेहद आसान हो जाती है। 

यात्रा पर रखें इन बातों का ध्‍यान

किसी भी यात्रा पर जानें से पहले जगह को चुनते समय बहुत सावधानी रखें इसके लिए आपको पहले पूरी स्टडी करना चाहिए ना कि, सिर्फ इसलिए जाना चाहिए कि आपका कोई परिचित वहां गया था अपनी पसंद और सुविधा के लिहाज से जाने कि वहां जाने कौन सा मौसम ठीक रहेगा और सोलो ट्रैवलिंग के हिसाब से क्या-क्या सुविधाएं मिल सकती हैं। 

स्मार्ट वॉलेट जरूरी

किसी भी यात्रा पर जाने से पहले हमेशा सामान को कम से कम रखने का प्रयास करें, साथ ही पैसें को काम में ज्यादा ना लेकर कार्ड से काम ज्यादा लें। वहीं अगर आप विदेश जा रही तो कुछ करंसी वहां की साथ रखें साथ ही वहां के पेमेंट्स भी स्थानीय मोड़ ऑफ फोन में डाउनलोड करके रखें। 

जगह के मुताबिक जरूरत की चीजें

मौसम और स्थिति के लिहाज से आप चाहे बीच पर जाएं या पहाड़ पर तो उन जगहों पर बेस्ट किराए के साधनों की खोज पहले करके रखें, इससे आप एक्स्ट्रा लगेज और चीजें सम्भालने के झंझट से बच सकती है। अगर आपको हाइजीन को लेकर फ्रिक है तो उन साधनों को लेकर सेनेटाइज करे फिर उपयोग में लाएं । साथ ही जो सामान धोने लायक हो उसे धोकर उपयोग कर ले। 

मोबाइल में बैलेंस

अगर कहीं जा रहे तो अपनी मोबाइल सिम को उस जगह के हिसाब से प्रीपेड बैलेंस और डाटा के साथ तैयार रखें, इसके लिए बेहतर कनेक्टिविटी वाली सिम और प्लान चुनें। ताकि वाई फाई न भी हो तो आपका मोबाइल डाटा काम आ सकता है। 

फोटोज, ट्रैवल की जानकारी 

अगर आपके कोई अच्छे मित्र या परिचित सोशल मीडिया पर हो या उस जगह से तो हमेशा दो बातों की सतर्कता रखें, आपके जाने और वापस आने की दिनांक और समय, आवागमन, होटल अन्य की जानकारी पहले से यहां ना डाले। बल्कि उनसे ऑफलाइन ही बात करें । हां घूम कर आने के बाद डाल सकती हैं। साथ ही फोटोज को लेकर भी सावधानी रखें साथ ही 

बैग को रखें साथ 

हमेशा यात्रा में अपने केबिन लगेज या छोटे बैग्स को हमेशा ज़िपलॉक करके ही रखें, अन्यथा जरा सा ध्यान चूकने पर मुश्किल खड़ी हो सकती है। 

जगह की पूरी जानकारी

जिस भी जगह आप जा रही हो वहां के लोकल ट्रांसपोर्ट, लैंग्वेज और खान पान की पूरी जानकारी लोकल लैंग्वेज में कम से कम जरूरी शब्दों में ले। 

किसी अनजान पर न करें विश्वास

कहीं भी किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, खासकर घर रुकने, खाना खाने या लिफ्ट लेने जैसें मामलों में, अपने साथ बेसिक सुरक्षा उपकरण छोटा चाकू, पेपर स्प्रे, किसी भी जगह जाते समय लोकेशन व नाम अपने परिवार से जरुर शेयर करें। 

ट्रैवल से जुड़े दस्तावेज

कहीं देश से बाहर जाने की स्थिति में अपने ट्रैवल इंश्योरेंस को जरुर करवाएं ताकि मुश्किल समय मे खुद से लेकर अपने सामान तक को एक सुरक्षा कवच मिले। 

हमेशा वीज़ा, पासपोर्ट, आधार कार्ड की कम से कम चार फोटोकॉपी करके पाउच में कैरी करें।ओरिजनल कागज केवल जरूरत पड़ने पर ही दिखाएं अन्यथा उसे अपने पास सुरक्षित रखें। 

रास्ते में ट्रेन, बस, फ्लाइट, छूटने पर एकदम घबराएं कर किसी पर भरोसा कर उसके साथ ना जाएं, इसकी बजाय एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन पर ही अधिकारियों से आगे के लिए जानकारी लें। 

हमेशा सावधान रहें

किसी भी जगह पर एकदम अकेले जाने की बजाय किसी ग्रुप के साथ रहें ताकि, समय पर अपने होटल या टैक्सी तक सुरक्षित पहुच जाएं । 

अकेले जाने पर पहले से पूरी प्लानिंग करें और सारे जरूरी सुरक्षा साधनों के साथ अपनी यात्रा का आनंद लें। क्योकि ग्रुप में या परिवार के साथ यात्रा करने पर खुद की चिंता नही होती लेकिन अकेले रहने पर होती है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Travel Tips: दिल्ली के 5 बाजार जहां होली की खरीदारी बने बजट में धमाकेदार, पिचकारी से लेकर कपड़े तक सब सस्ते में

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली में होली का त्योहार करीब है और इस मौके पर खरीदारी के लिए सही मार्केट का चुनाव करना बेहद जरूरी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...