back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और यूपी में बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी संभावना

मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इस संबंध में अलर्ट भी जारी किया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मौसम विभाग ने बुधवार सुबह जारी अलर्ट में बताया है कि आने वाले कुछ घंटों में दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है। दिल्ली के नरेला, बुराड़ी, करावल नगर, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी और विवेक विहार जैसे इलाकों में बारिश के आसार हैं। वहीं NCR क्षेत्र के लोनी देहात, हिंडन एयरबेस, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला और ग्रेटर नोएडा में भी मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। 

हरियाणा और यूपी में भी बारिश का असर

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के नरवाना, करनाल, सफीदों, पानीपत, गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, रोहतक और खरखोदा इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, देवबंद, नजीबाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, कांधला, बिजनौर, खतौली, सकोटी टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, बरौत, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, किठौर, अमरोहा, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ और हापुड़ जैसे कई क्षेत्रों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

मौसम का पैटर्न और संभावित प्रभाव

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून की सक्रियता के कारण इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जो स्थानीय तौर पर कुछ खास जगहों तक सीमित रह सकती है। गरज-चमक के साथ होने वाली इस बारिश से सड़कों पर जलभराव हो सकता है, जिससे यातायात बाधित होगा और बिजली आपूर्ति में भी दिक्कतें आ सकती हैं। विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर जैसे शहरी इलाकों में जलभराव के कारण लोगों के आवागमन में समस्‍या हो सकती है।

उत्तर भारत में मानसून पूरी तरह सक्रिय

उत्तर भारत में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। दिल्ली-एनसीआर समेत आस-पास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बार-बार बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। हालांकि, उमस और जलभराव की समस्या ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक इस क्षेत्र में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...