back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आज दिल्ली के CR पार्क के दुर्गा पूजा में शामिल होंगे PM मोदी, कई रास्ते बंद; जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में दुर्गा पूजा पंडाल में शिरकत करेंगे। पीएम मोदी के इस दौरे को देखते हुए दिल्‍ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्‍क। प्रधानमंत्री मोदी राजधानी दिल्ली के चित्तरंजन पार्क में आयोजित दुर्गा पूजा पंडालों में शिरकत करेंगे। पीएम के इस दौरे को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात के लिए एडवाइजरी जारी की है, ताकि रोड्स पर भीड़ और ट्रैफिक की समस्या को नियंत्रित किया जा सके।

ऐसे में यदि आप भी दिल्ली में अपने वाहन से कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं, तो उससे पहले दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी को ध्यान से पढ़ लेना जरूरी है, ताकि ट्रैफिक जाम और रूट चेंज जैसी परेशानियों से बचा जा सके।

दिल्‍ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी में कहा गया है कि आउटर रिंग रोड (पंचशील से ग्रेटर कैलाश तक), लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, जे.बी. टीटो मार्ग, इंद्र मोहन भारद्वाज मार्ग और सी.आर. पार्क जैसे मुख्य मार्गों पर दोपहर 3 बजे से आधी रात तक यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे।

इसके अलावा, गुरुद्वारा रोड, बिपिन चंद्र पाल मार्ग और सी.आर. पार्क व ग्रेटर कैलाश-II की आंतरिक सड़कों पर भी यातायात की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

ये होंगे वैकल्पिक मार्ग

एडवाइजरी में आगे कहा गया है कि पंचशील, IIT और नेहरू प्लेस फ्लाईओवर के नीचे आउटर रिंग रोड पर डायवर्जन प्रभावी रहेगा। यह डायवर्जन हल्के और भारी मालवाहक वाहनों पर भी लागू होगा, चाहे उनके पास वैध नो-एंट्री परमिट हो। वैकल्पिक मार्गों में एम.जी. रोड, अरबिंदो मार्ग, मथुरा रोड, लाला लाजपत राय रोड और महरौली-बदरपुर रोड शामिल हैं।

दिल्‍ली पुलिस की जनता से खास सलाह

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि, वे प्रतिबंधित इलाकों से बचें और भीड़भाड़ कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। पुलिस ने अपील की है कि वाहन चालक धैर्य रखें, यातायात नियमों का पालन करें और सुगम यातायात के लिए यातायात कर्मियों व प्रमुख चौराहों पर तैनात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...