back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

World Book Fair: दिल्ली में विश्व पुस्तक मेला 10-18 फरवरी तक, सऊदी अरब होगा मुख्य अतिथि

Delhi News: भारत और सऊदी अरब के मध्य हमेशा से ही प्रगाढ़ संबंध रहे हैं। दोनों देशों के पारंपरिक रिश्तों के बीच 10-18 फरवरी तक होने वाले दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।

नई दिल्ली/रियाद, (हि.स.)। भारत और सऊदी अरब के मध्य हमेशा से ही प्रगाढ़ संबंध रहे हैं। दोनों देशों के पारंपरिक रिश्तों के बीच 10-18 फरवरी तक होने वाले दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। सऊदी अरब इस पुस्तक मेले में सम्मानित अतिथि के रूप में हिस्सा लेगा। मेले में सऊदी अरब अपनी भरपूर उपस्थिति दर्ज करने के लिए तैयार है।

सऊदी विजन-2030 के तहत अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान का हिस्सा है

सऊदी अरब में भारत के राजदूत सुहैल एजाज़ खान ने सोमवार को बताया कि दिल्ली में आयोजित होने वाले विश्व पुस्तक मेले-2024 के लिए सऊदी अरब को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। यह बहुत खुशी की बात है। इससे दोनों देशों के आपसी संबंधों को और मजबूती मिलेगी। नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला दोनों देशों को और करीब लाने का एक सशक्त माध्यम साबित होगा। यह एक तरह से सऊदी विजन-2030 के तहत अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान का हिस्सा है।

साहित्य के साथ-साथ अपनी मालामाल सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन भी करेगा

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला में सऊदी अरब अपने साहित्य के साथ-साथ अपनी मालामाल सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन भी करेगा। सऊदी अरब के साहित्य, प्रकाशन और अनुवाद आयोग के नेतृत्व में किंगडम अपनी विस्तृत सांस्कृतिक झलक पेश करेगा। पुस्तक मेले में विरासत आयोग, संगीत आयोग, फिल्म आयोग, भोजन कला आयोग, फैशन आयोग और किंग अब्दुल अजीज फाउंडेशन फॉर रिसर्च एंड आर्काइव्स सहित विभिन्न सांस्कृतिक क्षेत्र अपने देश की समृद्ध विरासत, कलाकृतियां, संस्कृति और कला को भारतीय दर्शकों के सामने प्रस्तुत करेंगे।

मुख्य कार्यक्रम के अलावा सऊदी पकवानों और पारंपरिक कला का प्रदर्शन भी होगा

एनडीडब्ल्यूबीएफ-2024 में किंगडम की भागीदारी में विभिन्न सांस्कृतिक, कलात्मक, साहित्यिक और ज्ञान क्षेत्रों पर चर्चा, सेमिनार और पैनल सहित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होंगे। मुख्य कार्यक्रम के अलावा सऊदी पकवानों और पारंपरिक कला का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘यह रोड मुसलमान के लिए नहीं है’ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विवादित संदेश, हिंदू रक्षा दल ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर एक भड़काऊ संदेश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हलचल मच गई है। वीडियो में...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...