back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ई बसों का लोकार्पण करते हुए शाह ने कहा- शांति के साथ विकास पथ पर अग्रसर है जम्मू-कश्मीर

Jammu & Kashmir News: शाह ने गुरुवार को दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से जम्मू के लिए 100 ई बसों का लोकार्पण करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से यहां आतंकवाद की घटनाओं में कमी आई है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त किए जाने के बाद से राज्य शांति के साथ विकास पथ पर बढ़ रहा है। राज्य के युवा पत्थरबाजी छोड़कर कम्प्यूटर को अपना रहे हैं।

शाह ने दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से जम्मू के लिए 100 ई बसों का लोकार्पण किया

शाह ने गुरुवार को दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से जम्मू के लिए 100 ई बसों का लोकार्पण करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से यहां आतंकवाद की घटनाओं में कमी आई है। प्रायोजित पथराव की घटनाएं समाप्त हो गई हैं और राज्य में निवेश बढ़ा है। युवाओं को रोजगार मिल रहा है। वह मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।

शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति और सुरक्षा के नये युग की शुरुआत हुई है

शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति और सुरक्षा के नये युग की शुरुआत हुई है। राज्य में आतंकी घटनाओं में 70 फीसदी की कमी आई है। नागरिकों की मृत्यु में 81 फीसदी, सुरक्षा बलों की मृत्यु में 48 फीसदी की कमी आई है। राज्य में वर्ष 2023 में पथराव की एक भी घटना सामने नहीं आई है। इससे पता चलता है कि राज्य अब विकास की ओर बढ़ रहा है। राज्य में वर्ष 2023 में एक भी हड़ताल नहीं हुई है। टेरर फाइनेंस पर नकेल कसी गई है। आतंकी संगठनों पर पाबंदी लगाई गई है।

आज जम्मू-कश्मीर का युवा मुख्यधारा से जुड़कर राज्य को मजबूत कर रहा है

शाह ने कहा कि वर्ष 2019-20 में राज्य में 297 करोड़ का निवेश आया था। वर्ष 2022-23 में 2,153 करोड़ का निवेश आया है और 6 हजार करोड़ का निवेश पाइप लाइन में है। आज जम्मू-कश्मीर का युवा मुख्यधारा से जुड़कर राज्य को मजबूत कर रहा है। बहुत जल्द कश्मीर आतंकवाद से पूरी तरह मुक्त होकर पर्यटन का मुख्य केंद्र बन जायेगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘यह रोड मुसलमान के लिए नहीं है’ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विवादित संदेश, हिंदू रक्षा दल ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर एक भड़काऊ संदेश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हलचल मच गई है। वीडियो में...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...