नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। स्वाति मालीवाल के साथ सीएम हाउस में मारपीट के मामले में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी स्वीकार किया है कि उनके साथ सीएम आवास में विभव कुमार ने अभद्रता की है।
जानकारी के अनुसार स्वाति मालीवाल ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत नहीं दी थी
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस मामले में कहा है कि स्वाति मालीवाल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए 13 मई 2024 को आई थी, वह ड्रॉइंग रूम रूम में सीएम का इंतजार कर रही थी, तभी सीएम के पीएस विभव कुमार वहां आए और स्वाति मालीवाल के साथ अभद्रता की। संजय सिंह के इस बयान से पहले स्वाति मालीवाल सिविल लाइन्स थाने गयी थी और मुख्यमंत्री आवास में कार्यरत मुख्यमंत्री के पीएस पर मारपीट के आरोप लगाए थे। जानकारी के अनुसार स्वाति मालीवाल ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत नहीं दी थी। इसको लेकर पुलिस का कहना है कि स्वाति मालीवाल की लिखित शिकायत के बाद ही मामले की जांच हो पायेगी।
विभव कुमार के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का साथ काफी पुराना है
विभव कुमार अरविंद केजरीवाल के पर्सनल सेक्रेटरी (पीएस) हैं। विभव कुमार के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का साथ काफी पुराना है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विभव एक वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया करते थे। वह ‘इंडिया अगेन्स्ट करप्शन’ एक मैग्जीन में कार्य करते थे। यह इंडिया अगेन्स्ट करप्शन एक संस्था है, जिसने वर्ष 2011 में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया था। इसमें विभव कुमार ही वीडियो एडिट का कार्य किया करते थे। तभी से विभव कुमार अरविंद केजरीवाल के संपर्क में आये और दोनों का साथ तब से कायम रहा।
आगे जाकर सीएम केजरीवाल ने उन्हें अपना पीएस बना दिया था। अरविंद केजरीवाल अपना हर कार्य उन्हीं से सलाह लेकर करते हैं। यहां तक कि जब अरविंद केजरीवाल जेल में बंद थे तो उन्होंने तिहाड़ जेल में मिलने के लिए जिन 6 लोगों के नाम दिए थे, उसमे विभव कुमार का नाम भी शामिल था। अरविंद केजरीवाल ने वर्ष 2015 में विभव कुमार को अपना पर्सनल सेक्रेटरी (पीएस) नियुक्त किया था। वर्ष 2020 में जब अरविंद केजरीवाल की दोबारा सरकार बनी तो विभव कुमार को फिर से अरविंद केजरीवाल का पर्सनल सेक्रेटरी (पीएस) नियुक्त किया गया था। बताना चाहेंगे कि विजिलेंस डिपार्टमेंट ने पिछले महीने ही विभव कुमार की नियुक्ति को रद्द कर दिया था।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





