back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Heatwave Alert: इस बार क्यों पड़ रही है इतनी गर्मी? पहाड़ी राज्य हिमाचल तक में लू का अलर्ट

New Delhi: IMD ने चेतावनी दी कि दिल्ला में लू चलने की आशंका है। IMD ने कहा कि दिन के समय 20-30 किमी/घंटा की गति और कभी-कभी झोंकों के साथ तेज हवाएं चलेंगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर भारत में बढ़ती भयंकर गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में गर्मी के प्रकोप को देखते हुए आज रेड अलर्ट जारी किया है। जिसमें अगले 5 दिनों तक लू से गंभीर लू चलने की संभावना जताई गई है। इन राज्यों के कई जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो सकता है।

उत्तर भारत में रिकॉर्ड तोड़ रहा गर्मी का पारा

मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार को उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में भयंकर गर्मी थी। राजस्थान के कुछ हिस्सों के साथ-साथ गुजरात और मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भीषण गर्मी की स्थिति देखी गई। मंगलवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान हरियाणा के सिरसा में 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद दिल्ली के नजफगढ़ में 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर भारत में IMD ने मापा पारा

1. सिरसा (हरियाणा): 47.8°C

2. नजफगढ़ (दिल्ली): 47.4°C

3. पिलानी (राजस्थान): 47.2°C

4. भटिंडा (पंजाब): 46.6°C

5. आगरा (उत्तर प्रदेश): 46.6°C

6. रतलाम (मध्य प्रदेश): 45.6°C

7. सुरेंद्रनगर (गुजरात): 45.4°C

8. अकोला (महाराष्ट्र): 44.0°C

9. दुर्ग (छत्तीसगढ़): 43.6°C

10. ऊना (हिमाचल प्रदेश): 42.4°C

जानें क्या है आज के मौसम का हाल

IMD के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है। अगले 5 दिनों में उत्तरी मध्य प्रदेश और गुजरात में हीटवेव की स्थिति होने की संभावना है। मध्य भारत के कई हिस्सों में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। अगले 24 घंटों में उत्तर पश्चिम भारत और महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की उम्मीद है। इसके बाद धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। आज दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। IMD ने चेतावनी दी कि कुछ स्थानों पर लू चलने की आशंका है। IMD ने कहा कि दिन के समय 20-30 किमी/घंटा की गति और कभी-कभी झोंकों के साथ तेज हवाएं चलेंगी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...