back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NCP में छिड़ी घड़ी चुनाव चिह्न के लिए जंग, सुप्रीम कोर्ट ने अजित गुट को दी बड़े विज्ञापन जारी करने की सलाह

NCP symbol case: एनसीपी चुनाव चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई करते हुए अजित पवार गुट को बड़े विज्ञापन जारी करने की सलाह दी है। इसके साथ कोर्ट ने अजित पवार गुट पर कोर्ट की अवमानना का केस...

नई दिल्ली, (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट ने एनसीपी चुनाव चिह्न विवाद पर गुरुवार को सुनवाई करते हुए अजित पवार गुट को बड़े विज्ञापन जारी करने की सलाह दी है। कोर्ट ने पहले भी विज्ञापन प्रकाशित करवाने के निर्देश दिए थे लेकिन कोर्ट ने कहा कि विज्ञापन फ्रंट में नहीं बल्कि एक कोने में छापे गए हैं। कोर्ट ने अजित पवार गुट पर कोर्ट की अवमानना का केस चलाने से इनकार कर दिया।

सिंबल का आवंटन कोर्ट में विचाराधीन

जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि हमारे आदेश देने का उद्देश्य यह सार्वजनिक करना था कि सिंबल का आवंटन कोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए शरद पवार गुट इसे अस्थायी रूप से इस्तेमाल कर रहे हैं। अजित पवार गुट के वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि आपके आदेश के मुताबिक हमने मराठी, हिंदी और अन्य भाषाओं में विज्ञापन जारी किए हैं।

घड़ी चुनाव चिह्न भविष्य में किसका?

शरद पवार की तरफ से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने अजित पवार ग्रुप के कई विज्ञापनों के जरिए बताने की कोशिश की कि सुप्रीम कोर्ट में भरोसा देने के बाद भी अजित गुट के लोग सिंबल का इस्तेमाल बिना इस डिस्क्लेमर के करते रहे कि यह घड़ी का चिह्न सुप्रीम कोर्ट में विवाद का विषय है। इस विवाद पर सुप्रीम कोर्ट निर्णय देगा कि यह घड़ी चुनाव चिह्न भविष्य में किसका होगा।

कोर्ट का अजित पवार गुट पर अवमानना का केस चलाने से इनकार

कोर्ट ने कहा कि विज्ञापन फ्रंट में नहीं छापे गए हैं बल्कि विज्ञापन एक कोने में छापे गए हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हम अपने पुराने आदेश में कोई संशोधन नहीं कर रहे हैं। हमें दोनों गुटों की पार्टियों की ईमानदारी पर कोई संदेह नहीं है लेकिन आप बड़े विज्ञापन जारी कर सकते हैं। कोर्ट ने अजित पवार गुट पर कोर्ट की अवमानना का केस चलाने से इनकार कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने 19 मार्च को अजीत पवार गुट को घड़ी चुनाव चिह्न का और शरद पवार गुट को एनसीपी-शरद चंद्र पवार के नाम और चुनाव चिह्न तुरहा फूंकते हुए आदमी के इस्तेमाल की अनुमति दी थी ।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों पर बढ़ेगा टैक्स, ट्रकों को अब देने होंगे 2600 की जगह 4000 रुपये

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों को अब ज्यादा चार्ज देना होगा। Supreme Court ने ग्रीन टैक्स बढ़ाने...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...