back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UPSC Exam Result Out 2023: UPSC ने जारी किया फाइनल रिजल्ट, आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

New Delhi: UPSC ने साल 2023 के रिजल्ट का आज ऐलान किया है। इस साल आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज सिविल सर्विस मेंस के रिजल्ट 2023 का ऐलान कर दिया है। आदित्य श्रीवास्तव ने इस बार पहली रैंक पर टॉप किया है। दूसरे नम्बर पर अनिमेष प्रधान और तीसरे नम्बर पर दोनुरु अनन्या रेड्डी ने रैंक हासिल किया है।

1016 उम्मीदवारों बनेंगे ऑफीसर

UPSC ने इस वर्ष कुल 1016 उम्मीदवारों नियुक्त किया है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों का रोल नंबर UPSC द्वारा जारी किया गया है। परीक्षा पास करने वालों को सरकार इंडियन एडमिनिस्ट्रैशन सर्विस (IAS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) और इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) में केंद्र सरकार की विभिन्न सेवाओं में रिक्तियां भरेंगी। 355 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को अभी प्रोविजनल रखा गया है। कुल 347 General Category, 116 EWS Category, 303 OBC Category, 165 SC Category और 86 ST Category के उम्मीदवारों को नामांकित किया गया है। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट – upsc.gov.in पर मेरिट सूची देख सकते हैं।

ऐसे हुआ एग्जाम

CSE Main Exam साल 2023 में 15 सितंबर से 24 सितंबर तक दो पालियों में सब्जेक्टिव मोड में आयोजित की गई थी। प्रत्येक पाली 3 घंटे तक चली, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। UPSC का इंटरवियू और पर्सनेलिटी टेस्ट 2 जनवरी से लेकर 9 जनवरी के बीच हुआ था।

ऐसे रिजल्ट करें चैक

1. UPSC की आधिकारिक वेवसाइट पर जाएं। upsc.gov.in

2. upsc.gov.in पर क्लिक करें।

3. होम पेज पर रिजल्ट लिंक पर जाएं।

4. नए टेब पर PDF की तरह एक फॉर्म आएगा।

5. PDF पर अपना रोल नम्बर खोजें।

6. PDF को डाउनलोड करें और उसका प्रिट आउट निकालें।

7. निकाला गए प्रिट आउट आपके भविष्य में काम आएगा।

352 महिलाएं हुईं नियुक्त

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 352 महिलाओं को केंद्र सरकार की विभिन्न सेवाओं के लिए नियुक्त किया है। इस साल टॉप 3 रैंको पर महिलाओं का नाम शामिल नहीं हुआ। हालांकि, साल 2022 के परिणामों में तीनों स्थानों पर टॉप किया था।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

UPSC सिविल सेवा परीक्षा अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर, जानिए टॉप-3 और टॉप-10 में किन अभ्यर्थियों ने बनाई जगह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...