back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मौसम फिर बदलेगा मिजाज,दिल्ली समेत इन राज्यों में कोहरे और ठंड के साथ बारिश बढ़ाएगी मुसीबत

राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है और कई राज्यों में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है । कई राज्यों में कोहरे औऱ ठंड के साथ ही बारिश मुसीबत बढ़ाएगी ।

नई दिल्ली,रफ्तार न्यूज डेस्क।राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है और कई राज्यों में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है । कई राज्यों में कोहरे औऱ ठंड के साथ ही बारिश मुसीबत बढ़ाएगी । इसको लेकर भारत के मौसम विज्ञान विभाग अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि इस सप्ताह लोगों को मौसम के सभी रंग देखने को मिलेंगे । उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है,जिसकी वजह से मौदानी क्षेत्र में हल्की बारिश होने के आसार बन रहे हैं । इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है, जिसके चलते कई राज्यों में एक बार फिर सर्दी का अटैक हो सकता है। कश्मीर घाटी के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कमी के बीच शनिवार को रुक-रुककर हल्की बर्फबारी हुई है।

पंजाब और हरियाणा में आज से बारिश और ओलावृष्टि के आसार

आईएमडी के अनुसार पंजाब और हरियाणा में सोमवार से बारिश और ओलावृष्टि के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है। 26 जनवरी को भी मेघ जमकर बरेंगे। इससे एक बार फिर से सर्दी का दौर लौटेगा ।

दिल्ली में आज हो सकती है बारिश

देश की राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिन हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को बादल छाये रहेंगे। मंगलवार से दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में बारिश हो सकती है। बता दें कि रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड

पश्चिमी विक्षोभ  का असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा और 24 जनवरी को कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा 25 जनवरी को भी बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

राजस्थान के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकारियों के अनुसार आगामी दिनों में एक नए पश्चिमी विक्षोभ तथा पूर्वी हवाओं के आपसी इंटरेक्शन के कारण पूर्वी राजस्थान में 23 से 27 जनवरी के दौरान मौसम परिवर्तन होने के असार दिख रहे हैं ।

बिहार में ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत

बिहार के कुछ जिलों मे शनिवार और रविवार को हल्की बारिश हुई थी, जिसकी वजह से लोगों को ठंड का कहर झेलना पड़ा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में इस सप्ताह दिन के वक्त धूप खिली रहेगी और ठंड से राहत मिलेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

UP Weather Alert: पश्चिमी यूपी में बारिश-गरज का वार, लखनऊ-प्रयागराज में खिलेगी सुनहरी धूप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में आज मौसम दो अलग-अलग रंग दिखा रहा है। India Meteorological Department (IMD) के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी...
spot_img

Latest Stories

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵