back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऐसा था खौफनाक मंजर, हवा में थी फ्लाइट और थम गई बच्ची की सांस, एम्स के डॉक्टरों ने बचाई जान

Vistara Airlines: बेंगलुरु से दिल्ली आ रही फ्लाइट में मौजूद डॉक्टर्स ने दो साल की बच्ची की जान बचाई। विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट में डॉक्टरों ने बच्ची को प्राथमिक इलाज दिया जिसके चलते उसकी जान बच पाई।

नई दिल्ली, हि.स.। बेंगलुरु से दिल्ली आ रही फ्लाइट में मौजूद डॉक्टर्स ने दो साल की बच्ची की जान बचाई। विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट में डॉक्टरों ने बच्ची को प्राथमिक इलाज दिया जिसके चलते उसकी जान बच पाई। जानकारी के अनुसार रविवार को बेंगलुरु से दिल्ली आ रही विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट यूके -814 में अचानक एक-दो साल की बांग्लादेश की बच्ची की तबीयत खराब हो गई। बच्ची सियानोटिक बीमारी से पीड़ित थी। उसका इंट्राकार्डियक के लिए ऑपरेशन किया गया था। बच्ची की तबीयत इतनी खराब हो गई कि वह बेहोश हो गई। बच्ची को ऐसे देख फ्लाइट में मौजूद लोग घबरा गए। हालत देख फ्लाइट में मौजूद दिल्ली एम्स के पांच डॉक्टर आगे आए और बच्ची की जान बचाई।

नागपुर एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

बांग्लादेश से इलाज के लिए बंगलुरु आई बच्ची जन्म से ही हार्ट की बीमारी से पीड़ित थी। फ्लाइट में जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो लिमिटेड संसाधनों में डॉक्टरों ने फ्लाइट में ही उसे स्टेबल किया और नजदीकी एयरपोर्ट नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान बच्ची को दो बार हार्ट अटैक आया।

नहीं चल रही थी नब्ज

डॉक्टरों को जब पता चला कि बच्ची की हालत बहुत बिगड़ गई है तो उन्होंने तुरंत जांच की। बच्ची की नाड़ी गायब थी, हाथ-पैर ठंडे थे और वह सांस नहीं ले पा रही थी। बच्ची के होंठ और अंगुलियां भी पीले पड़ गए थे। डॉक्टरों ने उसे तुरंत सीपीआर और कैनुला-4 दिया। इसके बाद बच्ची की हालत में सुधार आ गया।

इन डॉक्टरों ने बचाई जान

एम्स के जिन पांच डॉक्टरों ने बच्ची को बचाया, उनमें एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. नवदीप कौर, एसआर कार्डियक रेडियोलॉजी डॉ. दमनदीप सिंह, पूर्व एसआर एम्स रेडियोलॉजी डॉ. ऋषभ जैन, पूर्व एसआर एम्स एसआर ओबीजी डॉ. ओइशिका और एसआर कार्डियक रेडियोलॉजी डॉ. अविचला टैक्सक शामिल थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘यह रोड मुसलमान के लिए नहीं है’ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विवादित संदेश, हिंदू रक्षा दल ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर एक भड़काऊ संदेश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हलचल मच गई है। वीडियो में...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...