back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ग्रीस के PM के बीच वार्ता, 2030 तक व्यापार को दोगुना करने पर सहमति

Delhi News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ग्रीस के PM किरियाकोस मित्सोताकिस के बीच बुधवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय एवं प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई।

नई दिल्ली, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ग्रीस के PM किरियाकोस मित्सोताकिस के बीच बुधवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय एवं प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। दोनों देशों ने कृषि, फार्मा, मेडिकल, स्पेस और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने पर सहमति जताई। वार्ता के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और ग्रीस के संबंध बहुत पुराने हैं

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और ग्रीस के संबंध बहुत पुराने हैं। भारत और ग्रीस के बीच लगभग ढाई हजार वर्षों से व्यापारिक, सांस्कृतिक और विचारों का आदान प्रदान चल रहा है। हमने इन संबंधों को एक आधुनिक स्वरूप देने के लिए कई नए आयामों की पहचान की है। हमने माइग्रेशन और मोबिलिटी पार्टनरशिप एग्रीमेंट को जल्द जल्द अमल में लाने पर चर्चा की है। इससे दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संबंध और सुदृढ़ होंगे। दोनों देशों के उच्च शिक्षा संस्थानों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने पर भी बल दिया है। अगले साल भारत और ग्रीस के बीच कूटनीतिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ होगी, इसे मनाने के लिए भी दोनों देश एक एक्शन प्लान पर काम करेंगे।

इस पहल में ग्रीस भी एक अहम भागीदार बन सकता है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज की बैठक में हमने कई क्षेत्रीय और अन्तरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। हम दोनों इस बात पर सहमत हैं कि किसी भी तरह के विवाद का समाधान आपसी बातचीत और कूटनीतिक तौर तरीकों से किया जाना चाहिए। हम इंडो पैसेफिक रीजन में ग्रीस की सक्रिय भागीदारी और सकारात्मक भूमिका का स्वागत करते हैं। प्रधानमंत्री ने इस बात पर खुशी जताई कि ग्रीस ने इंडो पैसेफिक ओशन इनेशिएटिव से जुड़ने का निर्णय लिया है। जी-20 बैठक के दौरान भारत की पहल पर आईपैक कॉरिडोर की जिस योजना पर सहमति बनी, वह लंबे समय तक मानवता के विकास में योगदान देगा। इस पहल में ग्रीस भी एक अहम भागीदार बन सकता है।

दोनों देश 2030 तक आपसी व्यापार को दोगुना करने पर सहमत हुए हैं

प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देश 2030 तक आपसी व्यापार को दोगुना करने पर सहमत हुए हैं। आतंकवाद जैसी साझा चुनौतियों पर दोनों देश समन्वय बनाकर चल रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के अलावा दोनों देशों ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि शिपिंग और कनेक्टिविटी हम दोनों देशों की उच्च प्राथमिकता के विषय हैं। इसके साथ ही रक्षा और सुरक्षा के मामलों में हमारा सहयोग हमारे गहरे तालमेल और विश्वास को दर्शाता है। इस क्षेत्र में वर्किंग ग्रुप के गठन से हम रक्षा, साइबर सुरक्षा, आतंकवादी गतिविधियों की रोकथाम के लिए आपसी सहयोग को बढ़ा सकेंगे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मार्च 2027 से दिल्ली से कटरा जाने में लगेंगे सिर्फ 6 घंटे, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे को लेकर आया अपडेट

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अगले साल मार्च 2027 से दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए केवल 6 घंटे का...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵