back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुहानी भटनागर की मौत पर आमिर खान बोले, ‘तुम हमारे दिल में सितारे की तरह चमकोगी’

New Delhi: दंगल फिल्म से फेमस हुई चाइल्ड आर्टिस्ट सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में हुआ निधन हो गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में बबीता फोगाट के बचपन का रोल निभाने वाली सुहानी भटनागर इस दुनिया में नहीं रहीं। सुहानी 19 साल की थीं और दिल्ली के AIIMS अस्पताल में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। आमिर खान प्रोडक्शंस ने सुहानी की मौत की पुष्टि की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुहानी का कुछ समय पहले एक्सीडेंट हुआ था। एक्सीडेंट के बाद के कॉम्प्लिकेशंस की वजह से उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी। उनका दिल्ली के AIIMS अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके शरीर में पानी भर गया था, जिसकी वजह से ”उनकी मौत हो गई।

आमिर खान की टीम ने जताया शोक

सुहानी की मौत के बाद आमिर खान प्रोडक्शंस की तरफ से एक भावुक नोट शेयर किया गया। इसमें लिखा गया, ‘सुहानी के जाने की खबर ने हमें अंदर से झकझोर दिया है। उनकी मां पूजा जी और पूरे परिवार के लिए हमारी संवेदनाएं।’

इसके बाद आमिर खान प्रोडक्शंस ने सुहानी को एक टैलेंटेड अभिनेत्री और एक बेहतरीन टीम प्लेयर बताते हुए लिखा कि उनके बिना ‘दंगल’ का बन पाना संभव नहीं था। इसके बाद लिखा, ‘सुहानी तुम हमेशा हमारे दिल में एक सितारे की तरह रहोगी।’

सोशल मीडिया पर लंबे समय से एक्टिव नहीं थीं सुहानी

इंस्टाग्राम पर सुहानी का आखिरी पोस्ट नवंबर, 2021 का है। सुहानी कभी भी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहीं। हालांकि, उनके जाने की खबर मिलने के बाद फैन्स उनकी प्रोफाइल पर जाकर ‘रेस्ट इन पीस’ और ‘मिस यू’ जैसे कमेंट्स लिख रहे हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

सूरज बड़जात्या की बेटी के वेटिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला, सलमान खान रानी मुखर्जी सहित नजर आए कई बड़े स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूरज बड़जात्या ने हम साथ साथ हैं', 'हम आपके हैं कौन' और 'मैंने प्यार किया' जैसी आईकॉनिक और ब्लॉकबस्टर फिल्मों...
spot_img

Latest Stories

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...