स्मृति ईरानी ने ममता पर साधा निशाना, बोली- संदेशखाली में राज्य की सीएम के संरक्षण में महिलाओं का हो रहा शोषण

Smriti Irani News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के संरक्षण में लोग महिलाओं की उम्र और धर्म के आधार पर पहचान कर उनका शोषण करते हैं।
Smriti Irani
Smriti Iraniraftaar.in

नई दिल्ली, (हि.स.)। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नारी शक्ति को केन्द्र में रखकर देश के विकास की बात करते हैं तो दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में राज्य की महिला मुख्यमंत्री के संरक्षण में ही महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के संरक्षण में लोग महिलाओं की उम्र और धर्म के आधार पर पहचान कर उनका शोषण करते हैं। न्यायपालिका का आभार व्यक्त करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि अब पीड़ित महिलाओं को न्याय मिलेगा।

वह चुनाव से पहले ही अमेठी से अपनी हार की घोषणा कर रहे हैं

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दो सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने कहा , 'जो लोग कहते हैं कि अमेठी गांधी परिवार का गढ़ है, उन्हें उम्मीदवार घोषित करने में इतना समय क्यों लग रहा है? उनके आत्मविश्वास की कमी ही बताती है कि अमेठी अब कांग्रेस का गढ़ नहीं है। अगर वह दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, तो इसका मतलब है कि वह चुनाव से पहले ही अमेठी से अपनी हार की घोषणा कर रहे हैं।

देश 2047 तक विकसित राष्ट्र होगा

इससे पहले विकसित भारत समारोह में उन्होंने कहा कि देश में एक बड़ा बदलाव आया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को केन्द्र में रखकर विकसित राष्ट्र बनाने की ओर अग्रसर है। गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित विकसित भारत एम्बेसडर समारोह में स्मृति ईरानी ने कहा कि इस सभा में आज 5000 महिलाओं की उम्मीद थी लेकिन उनकी भागीदारी दोगुनी रही। आज इन महिलाओं ने घोषणा की है कि वे भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प में योगदान करेंगी। देश 2047 तक विकसित राष्ट्र होगा। विकास के नए मापदंड स्थापित करने में महिलाएं प्रमुख भूमिका निभाएंगी।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in