back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

साकेत कोर्ट से दिल दहला देने वाली घटना, कर्मचारी ने इमारत से कूदकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई वजह

दिल्ली के साकेत कोर्ट में स्टाफ मेंबर हरीश सिंह महार ने इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है।नोट में उन्होंने काम के अत्यधिक दबाव मानसिक तनाव और दिव्यांग होने की बात कही है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। कोर्ट में कार्यरत कर्मचारी हरीश सिंह महार ने इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतक ने इस खौफनाक कदम के पीछे की वजह साफ तौर पर लिखी है।

काम का दबाव और मानसिक तनाव बना वजह

डीसीपी साउथ के मुताबिक आत्महत्या करने वाले कर्मचारी की पहचान हरीश सिंह महार के रूप में हुई है। सुसाइड नोट में हरीश ने बताया कि वह 60 प्रतिशत दिव्यांग थे और दफ्तर में बढ़ते काम के दबाव के कारण मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। उन्होंने लिखा कि अहलमद पद पर पदोन्नति के बाद जिम्मेदारियां और बढ़ गई थीं, जिससे उनकी नींद तक उड़ गई थी।

नियमों से थे परेशान, पहले रिटायरमेंट भी नहीं ले पाए

हरीश ने अपने नोट में यह भी जिक्र किया कि अत्यधिक तनाव के चलते उन्होंने समय से पहले रिटायरमेंट लेने के बारे में सोचा था, लेकिन नियमों के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका। पेंशन 60 वर्ष की उम्र के बाद ही मिलने की बाध्यता ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी।

दिव्यांग कर्मचारियों के लिए समाधान की अपील

मरने से पहले हरीश ने कोर्ट प्रशासन से अपील की कि दिव्यांग कर्मचारियों के लिए नियमों में बदलाव किया जाए, ताकि भविष्य में किसी और को ऐसी मानसिक पीड़ा से न गुजरना पड़े। उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी व्यक्ति या अधिकारी को जिम्मेदार नहीं ठहराया और पूरा दोष खुद पर ही लिया।

पुलिस जांच में जुटी, साजिश के संकेत नहीं

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी आपराधिक साजिश के संकेत नहीं मिले हैं और मामले को आत्महत्या मानकर जांच की जा रही है। पुलिस मृतक के परिजनों, दोस्तों और सहकर्मियों से बातचीत कर रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘यह रोड मुसलमान के लिए नहीं है’ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विवादित संदेश, हिंदू रक्षा दल ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर एक भड़काऊ संदेश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हलचल मच गई है। वीडियो में...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...