back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

SC ने तेजस्वी को लगाई फटकार, कहा- क्या तेजस्वी गुजरातियों के बारे में की गई टिप्पणी वापस लेने को तैयार हैं?

Supreme Court: अहमदाबाद में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- क्या तेजस्वी गुजरातियों के बारे में की गई टिप्पणी वापस लेने को तैयार हैं?

नई दिल्ली, हि.स.। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ अहमदाबाद में दर्ज आपराधिक मानहानि के मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने तेजस्वी यादव से पूछा है कि क्या वह गुजरातियों के बारे में की गई टिप्पणी वापस लेने को तैयार हैं। जस्टिस एएस ओका की अध्यक्षता वाली बेंच ने तेजस्वी यादव के वकील कपिल सिब्बल से कहा कि वह अपने मुवक्किल से निर्देश लेकर कोर्ट को बताएं कि क्या वह अपनी कथित टिप्पणी को वापस लेने को तैयार हैं। मामले की सुनवाई 1 सप्ताह के बाद होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस

सुप्रीम कोर्ट में 5 जनवरी को कपिल सिब्बल ने तेजस्वी यादव के बयान पर सफाई देते हुए हलफनामा दाखिल करने के लिए समय मांगा था, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। सुप्रीम कोर्ट ने 6 नवंबर, 2023 को अहमदाबाद की निचली अदालत में तेजस्वी यादव के खिलाफ चल रहे मुकदमे पर रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने मामले का ट्रायल गुजरात से बाहर ट्रांसफर करने की तेजस्वी यादव की याचिका पर नोटिस जारी किया था।

तेजस्वी यादव ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका की दाखिल

तेजस्वी ने अहमदाबाद की निचली अदालत मे तेजस्वी यादव के खिलाफ चल रहे एक आपराधिक मानहानि के मामले में पेशी से छूट और मामले को गुजरात से बाहर ट्रांसफर करने की मांग की है। इस आपराधिक मानहानि के मामले में अहमदाबाद की निचली अदालत ने उन्हें 22 सितंबर को तलब किया था। तेजस्वी ने निचली अदालत को इस बारे मे सूचित भी किया है कि उन्होंने इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

केवल गुजराती ही ठग हो सकते हैं- तेजस्वी यादव

दरअसल, तेजस्वी यादव ने कथित टिप्पणी में कहा था कि केवल गुजराती ही ठग हो सकते हैं। इस कथित टिप्पणी के मामले में उनके खिलाफ अहमदाबाद में आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज किया गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों पर बढ़ेगा टैक्स, ट्रकों को अब देने होंगे 2600 की जगह 4000 रुपये

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों को अब ज्यादा चार्ज देना होगा। Supreme Court ने ग्रीन टैक्स बढ़ाने...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...