back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर मध्यप्रदेश की झांकी में दिखी समृद्धि और महिला सशक्तिकरण की झलक

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस के मौके पर ‘’विकास का मूल मंत्र - आत्मनिर्भर नारी’’ पर केंद्रित मध्यप्रदेश की झांकी में प्रदेश की समृद्धि, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण की झलक दिखी।

भोपाल, (हि.स.)। गणतंत्र दिवस के मौके पर नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर शुक्रवार को परेड के साथ-साथ विभिन्न राज्यों की झांकियां भी निकाली गई। इसमें ‘’विकास का मूल मंत्र – आत्मनिर्भर नारी’’ पर केंद्रित मध्यप्रदेश की झांकी में प्रदेश की समृद्धि, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण की झलक देखने को मिली। इसके साथ ही चंदेरी के रेशम की झलक दिखाई गई। साथ ही मिलेट्स एंबेसडर लहरी बाई का नाम भी झांकी में प्रस्तुत किया गया।

मध्यप्रदेश की झांकी आत्मनिर्भर और प्रगतिशील नारीशक्ति पर केंद्रित

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान राज्यों की नयनाभिराम झांकियां निकलीं। मध्यप्रदेश की झांकी आत्मनिर्भर और प्रगतिशील नारीशक्ति पर केंद्रित रही। आधुनिक सेवा क्षेत्र, लघु उद्योग और पारंपरिक क्षेत्र में समान रूप से सक्रिय प्रदेश की महिलाओं की उन्नति को इस झांकी में दर्शाया गया है। झांकी में खेत-खलिहान से लेकर एयरफोर्स में प्रदेश की नारियों की सशक्त सहभागिता का प्रदर्शन किया गया है। झांकी के अग्रभाग में भारतीय वायुसेना की प्रथम महिला फाइटर पायलट रीवा जिले की अवनी चतुर्वेदी मिग बाइसन लड़ाकू विमान के साथ दिखाई गई। अग्रभाग के निचले हिस्से में गोंड चित्रकारी प्रदर्शित की गई है।

मध्यप्रदेश की झांकी में क्या था विशेष

वहीं, झांकी के मध्य भाग में महिला कलाकार मटके पर चित्रकारी का सजीव प्रदर्शन कर रही है। चंदेरी के बादल महल गेट की पृष्ठभूमि में बुनकर महिलाएं चंदेरी, महेश्वरी और बाघ प्रिंट साड़ियों का विक्रय के लिए प्रदर्शन करती दिखाई दीं। मध्य भाग के निचले हिस्से में पद्मश्री से सम्मानित दुर्गाबाई की गोंड भित्ति चित्रकारी और साथ में स्टोन कार्विंग करते हुए महिला कलाकार दिखाई दी। झांकी के पृष्ठ भाग में “मिलेट वूमन ऑफ़ इंडिया” के बैनर के नीचे बांस टोकनियों में रखे विभिन्न प्रकार के श्रीअन्न के साथ डिंडोरी जिले की लहरी बाई की प्रतिकृति दिखाई गई है। इसके निचले हिस्से में विभिन्न श्रीअन्न से निर्मित भित्ति चित्र दिखाए गए हैं। झांकी के साथ “विकसित-सक्षम-सशक्त-समृद्ध, हमारा प्यारा मध्यप्रदेश” की धुन पर महिला कलाकारों का समूह मालवा अंचल का मटकी लोक नृत्य करता दर्शाया गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘यह रोड मुसलमान के लिए नहीं है’ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विवादित संदेश, हिंदू रक्षा दल ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर एक भड़काऊ संदेश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हलचल मच गई है। वीडियो में...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...