back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rajya Sabha Election: BJP ने राज्यसभा की लिस्ट की जारी, गुजरात से नड्डा तो महाराष्ट्र से चव्हाण; देंखे सूची

New Delhi: BJP ने बुधवार को आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा को गुजरात से और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को उनके गृह राज्य से मैदान में उतारा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए अतिरिक्त उम्मीदवारों की एक नई सूची जारी की है। जिसमें 4 गुजरात से और 3 महाराष्ट्र से हैं। इस सूची में गुजरात से BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महाराष्ट्र से अशोक चव्हाण, मेधा कुलकर्णी शामिल हैं। कांग्रेस छोड़ने के एक दिन बाद चव्हाण मंगलवार को BJP में शामिल हो गए। द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव के लिए BJP के उम्मीदवारों की नवीनतम सूची में 7 उम्मीदवार हैं। इसमें 4 गुजरात से और 3 महाराष्ट्र से हैं।

BJP ने एक्स पर दी सूचना

BJP ने एक्स पर दी सूचना, इसमें उन्होंने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने गुजरात एवं महाराष्ट्र में होने वाले आगामी राज्यसभा के ‌द्विवार्षिक चुनाव हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।”

जेपी नड्डा गुजरात से लड़ेंगे चुनाव

जेपी नड्डा वर्तमान में हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं, लेकिन BJP के पास कांग्रेस शासित राज्य से एकमात्र सीट जीतने के लिए पर्याप्त संख्या नहीं है। इसीलिए इस बार BJP ने जेपी नड्डा को हिमाचल प्रदेश की जगह गुजरात से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

उत्तर प्रदेश

आज BJP ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें उत्तर प्रदेश से 7 राज्यसभा उम्मीदवारों ने बुधवार को विधान भवन पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। BJP की ओर से सुधांशु त्रिवेदी, अमरपाल मौर्य, डाॅ. संगीता बलवंत बिन्द, साधना सिंह, आर.पी.एन. सिंह, चौधरी तेजवीर सिंह और नवीन जैन ने नामांकन दाखिल किया।

मध्य प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी ने 27 फरवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश से 4 उम्मीदवार के नामों की घोषणा कर दी। इसमें BJP ने केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को मध्य प्रदेश से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को भी उम्मीदवार घोषित किया हैं।

ओडिसा

राज्यसभा चुनाव के लिए इस सूची के अनुसार, BJP ने ओडिशा से अश्विनी वैष्णव को उतारा है। अश्विनी वैष्णव के नामांकन को ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजेडी) का समर्थन मिल रहा है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान प्रस्तावित है। विधानसभा में संख्या बल को...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...