back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rajya Sabha Election 2024: 3 राज्यों की राज्यसभा की 15 सीटों पर चुनाव आज, इन दलों को क्रॉस वोटिंग का डर

Rajya Sabha Election 2024: राज्यसभा में आज 3 राज्यों की 15 सीटों के लिए सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरू हो गयी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में आज तीन राज्यों की 15 सीटों के लिए सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरू हो गयी है, जो कि शाम 4 बजे तक चलेगी। इनमे उतर प्रदेश की राज्यसभा के लिए चुनाव बेहद ही दिलचस्प होने वाला है। भाजपा ने यूपी की सीटों में एक अतिरिक्त उम्मीदवार उतारकर सपा की मुश्किलें बढ़ा दी है। उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कड़ा मुकाबला है। वहीं 56 मे से 41 सीटों पर बिना विरोध के चुनाव हो चुके हैं। राज्यसभा के चुनाव पर सभी राजनीतिक दलों के साथ साथ देश की जनता की भी नजर बनी हुई है।

देश की 3 राज्यसभा की 15 सीटों के लिए आज 27 फरवरी को वोटिंग हो रही है

देश की 3 राज्यसभा की 15 सीटों के लिए आज 27 फरवरी को वोटिंग हो रही है, कांग्रेस की सरकार वाले दो राज्यों कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश की 3 सीटों और यूपी की एक सीट पर घमासान होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, आज हो रहे राज्यसभा चुनाव में विपक्षी विधायकों के क्रॉस वोटिंग की संभावना से नाकारा नहीं जा सकता है। मिली जानकारीके अनुसार भाजपा को एक्स्ट्रा वोट मिलने की संभावना है। भाजपा ने यूपी में 10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार उतारकर सपा के लिए बड़ी मुश्किलें पैदा कर दी है।

भाजपा के चुनावी उम्मीदवार

भाजपा ने पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, वरिष्ठ नेता अमरपाल मौर्य, पूर्व मंत्री संगीता बलवंत (बिंद), सुधांशु त्रिवेदी, पूर्व विधायक साधना सिंह और आगरा के पूर्व मेयर नवीन जैन को इस चुनाव के लिए मैदान में उतारा है। वहीं पार्टी के आठवें कैंडिडेट समाजवादी पार्टी के पूर्व सदस्य संजय सेठ हैं।

समाजवादी पार्टी को अपने तीसरे कैंडिडेट को जीत दिलाने के लिए 1 वोट की जरुरत है

इस राज्यसभा चुनाव में भाजपा के 7 और समाजवादी पार्टी के 3 उम्मीदवार बिना किसी विरोध के आराम से चुनाव जीत सकते थे। लेकिन भाजपा ने संजय सेठ को अपना 8वें उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारकर बहुत बड़ा दांव चल दिया है। अब भाजपा को अपने 8वें उम्मीदवार को इस चुनाव में जीत दिलाने के लिए 19 वोटों की जरूरत होगी और समाजवादी पार्टी को अपने तीसरे कैंडिडेट को जीत दिलाने के लिए 1 वोट की जरुरत है।

सपा का एक सहयोगी दल इस चुनाव में नहीं करेगा मतदान

समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद जया बच्चन, दलित नेता रामजी लाल सुमन और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी आलोक रंजन को चुनाव के मैदान में उतारा है। सपा के इस फैसले से नाराज उनके सहयोगी अपना दल (कमेरावादी) नेता पल्लवी पटेल ने चुनाव में वोटिंग न करने का फैसला लिया है। पल्लवी पटेल ने मतदान न करने का कारण जया बच्चन और आलोक को चुनावी मैदान में उतारने से नाखुश होने के कारण बताया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

शिमला में हाई-वोल्टेज ड्रामा के बाद दिल्ली पुलिस पर दर्ज हुई FIR, जानिए हिमाचल पुलिस ने तीन बार क्यों रोका?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस के बीच उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...