नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत और कनाडा के बीच रिश्तों में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड के बाद से लगातार तनाव बढ़ते नजार आ रहें है। इस बीच खबर है कि एक और खालिस्तान समर्थक गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा की बुधवार देर रात कनाडा के विनिपेग में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनिके का सम्बन्ध कनाडा में मोगा जिले के दविंदर बंबीहा गिरोह से बताया जा रहा है। आरोपियों ने सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके को लगभग 15 गोलियां मारीं हैं। हालांकि इसे गैंगवार का परिणाम बताया जा रहा है।
फर्जी दस्तावेजों की मदद से भारत से कनाडा भाग था दुनिके
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दुनिके साल 2017 में फर्जी दस्तावेजों की मदद से भारत से कनाडा भाग गया था। सुखदूल सिंह के खिलाफ सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। पंजाब क्षेत्र और आसपास के कम से कम 29 गैंगस्टर हैं, जो कानून से बचने के लिए भारत के बाहर शरण ले रहे हैं। वे या तो भारतीय पासपोर्ट पर या नकली-जाली यात्रा दस्तावेजों की मदद से कई सालों पहले नेपाल के रास्ते भारत छोड़कर दूसरे मुल्क चले गए थे।
NIA ने 43 गैंगस्टर व खालिस्तानी आतंकियों की सूची कनाडा सरकार को सौंपी
कुछ अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गैंगस्टर सुक्खा खालिस्तानी समर्थक संगठन में शामिल था और चरमपंथियों की मदद कर रहा था। सुक्खा 2017 में फर्जी पासपोर्ट के जरिये भारत से भाग कर कनाडा गया था। सुक्खा को गोल्डी बराड़ और लॉरेंस विश्नोई के प्रतिद्वंद्वी कनाडा में रह रहे गैंगस्टर अर्शदीप डल्ला का करीबी माना जाता था। एनआईए ने 43 गैंगस्टर व खालिस्तानी आतंकियों की सूची कनाडा सरकार को सौंप कर उनकी बेनामी संपत्तियों व विवरण उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। इस सूची में सुक्खा का नाम भी शामिल था। खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज करते हुए National Investigation Agency (NIA) ने बुधवार (20 सितंबर) को अर्श डल्ला गैंग पर 10 लाख का इनाम रखा था। साथ ही NIA ने हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा और लखबीर सिंह संधू उर्फ लांडा सहित बब्बर खालसा इंटरनेशनल के पांच कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को नकद इनाम देने की घोषणा की थी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in





