back to top
27.4 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

India Canada Relation: कनाडा संग रिश्ते हो रहे और तल्ख, भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी किया परामर्श

विदेश मंत्रालय ने कनाडा में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों और राजनीतिक समर्थन प्राप्त अपराधों तथा हिंसा को देखते हुए वहां मौजूद और यात्रा करने की सोच रहे भारतीय नागरिकों को परामर्श जारी की है।

नई दिल्ली, हि.स.। India Canada Relation: विदेश मंत्रालय ने कनाडा में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों और राजनीतिक समर्थन प्राप्त अपराधों तथा हिंसा को देखते हुए वहां मौजूद और यात्रा करने की सोच रहे भारतीय नागरिकों को परामर्श जारी कर अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

भारतीय बन रहे निशाना

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि कनाडा में भारतीय राजनयिकों और भारत के खिलाफ चल रहे एजेंडे का विरोध करने वाले भारतीयों को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे में भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे कनाडा के उन क्षेत्रों और संभावित स्थानों की यात्रा करने से बचें जहां ऐसी घटनाएं हुई हैं।

छात्रों को सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह

मंत्रालय ने कहा कि हमारा उच्चायोग व वाणिज्य दूतावास कनाडा में भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए कनाडाई अधिकारियों के साथ संपर्क में रहेगा। कनाडा में बिगड़ते सुरक्षा माहौल को देखते हुए विशेष रूप से भारतीय छात्रों को अत्यधिक सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

इस तरह हो रही मदद की कोशिश
मंत्रालय के अनुसार, कनाडा में भारतीय नागरिकों और भारतीय छात्रों को ओटावा में भारतीय उच्चायोग या टोरंटो और वैंकूवर में भारत के महावाणिज्य दूतावासों के साथ संबंधित वेबसाइटों, या मदद पोर्टल (madad.gov.in) के माध्यम से पंजीकरण कराना चाहिए। पंजीकरण से उच्चायोग और महावाणिज्य दूतावास किसी भी आपातकालीन या अप्रिय घटना की स्थिति में कनाडा में भारतीय नागरिकों के साथ बेहतर तरीके से जुड़ने में सक्षम होंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Raghav Chadha Reaction: खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं, पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया; देखें वीडियो में क्या...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Raghav Chadha ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। आम आदमी...
spot_img

Latest Stories

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵