back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो को करेंगे संबोधित, कई राज्य सत्र में होंगे शामिल

Bharat Mobility Global Expo: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 फरवरी को शाम 4:30 बजे भारत मंडपम में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

नई दिल्ली, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 फरवरी को शाम 4:30 बजे भारत मंडपम, नई दिल्ली में देश की सबसे बड़ी और अपनी तरह की पहली गतिशीलता प्रदर्शनी – भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने दी यह जानकारी

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 संपूर्ण गतिशीलता और ऑटोमोटिव मूल्य श्रृंखलाओं में भारत की क्षमताओं का प्रदर्शन करेगा। एक्सपो में प्रदर्शनियां, सम्मेलन, क्रेता-विक्रेता बैठकें, राज्य सत्र, सड़क सुरक्षा मंडप और गो-कार्टिंग जैसे सार्वजनिक-केंद्रित आकर्षण भी शामिल होंगे।

एक्सपो में 600 से अधिक ऑटो कंपोनेंट निर्माताओं की होगी उपस्थिति

50 से अधिक देशों के 800 से अधिक प्रदर्शकों के साथ एक्सपो अत्याधुनिक तकनीकों, टिकाऊ समाधानों और गतिशीलता में सफलताओं पर प्रकाश डालेगा। एक्सपो में 600 से अधिक ऑटो कंपोनेंट निर्माताओं की उपस्थिति के अलावा 28 से अधिक वाहन निर्माताओं की भागीदारी होगी। इस कार्यक्रम में 13 से अधिक वैश्विक बाजारों के 1000 से अधिक ब्रांड अपने उत्पादों, प्रौद्योगिकियों और सेवाओं की पूरी श्रृंखला का प्रदर्शन करेंगे।

कई राज्य सत्र में होंगे शामिल

प्रदर्शनी और सम्मेलनों के साथ-साथ, इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दोनों स्तरों पर सहयोग को सक्षम करने, गतिशीलता समाधानों के लिए समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रीय योगदान और पहल को प्रदर्शित करने के लिए कई राज्य भी सत्र में शामिल होंगे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...