back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

President Visit: राष्ट्रपति मुर्मू आज से झारखंड और ओडिशा के दौरे पर, जानें कार्यक्रम का ब्यौरा

President Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (बुधवार) से दो मार्च तक झारखंड और ओडिशा के दौरे पर रहेंगी। वो आज रांची में झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।

नई दिल्ली, (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (बुधवार) से दो मार्च तक झारखंड और ओडिशा के दौरे पर रहेंगी। वो आज रांची में झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। आज ही वो ओडिशा के रायरंगपुर में केंद्र सरकार के हॉलि-डे होम की आधारशिला भी रखेंगी। यह जानकारी पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने विज्ञप्ति में दी है।

बरसाही में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का शुभारंभ करेंगी

पत्र सूचना कार्यालय के अनुसार, राष्ट्रपति रायरंगपुर में विभिन्न सड़क परियोजनाओं तथा एक खेल परिसर की आधारशिला रखेंगी। इसके साथ ही बरसाही में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का शुभारंभ भी करेंगी।

भुवनेश्वर में उत्कल विश्वविद्यालय के 53वें दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि

राष्ट्रपति कल (गुरुवार) क्योंझर में गोनासिका के कदलीबाड़ी गांव में पीवीटीजी के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी। इसके बाद ‘क्योंझर की जनजातियों: जनसमूह, संस्कृति एवं विरासत’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति शाम को भुवनेश्वर में उत्कल विश्वविद्यालय के 53वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी।

कटक में ओडिशा ब्रह्माकुमारीज के स्वर्ण जयंती समारोह की शोभा बढ़ाएंगी

पीआईबी के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू पहली मार्च को भांजा बिहार में बरहामपुर विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। इसके बाद में वे कटक में ओडिशा ब्रह्माकुमारीज के स्वर्ण जयंती समारोह की शोभा बढ़ाएंगी।

वे संबलपुर के मिनी स्टेडियम में महिमा पंथ के अनुयायियों से भी भेंट करेंगी

राष्ट्रपति भुवनेश्वर स्थित राजभवन में ओडिशा सरकार द्वारा पीएम जनमन की प्रस्तुति देखेंगी। विज्ञप्ति के अनुसार, दौरे के आखिरी दिन दो मार्च को राष्ट्रपति ओडिशा के संबलपुर जिले में संथा कबी भीमा भोई से संबंधित विभिन्न स्थानों का भ्रमण करेंगी। वे संबलपुर के मिनी स्टेडियम में महिमा पंथ के अनुयायियों से भी भेंट करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बहुत ही मेहनत और संघर्ष करके इस मुकाम पर पहुंची हैं। सभी को उनसे प्रेणना लेनी चाहिए और अपने जीवन में हर कठिन परिस्थिति में आगे बढ़ना चाहिए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...