back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 69वें दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, तेलंगाना और राजस्थान का भी करेंगी दौरा !!

New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (सोमवार) से 23 दिसंबर तक तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और राजस्थान की यात्रा पर रहेंगी।

नई दिल्ली, (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (सोमवार) से 23 दिसंबर तक तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और राजस्थान की यात्रा पर रहेंगी। वो आज आईआईटी, खड़गपुर के 69वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। इसके बाद बोलारम (सिकंदराबाद) स्थित ‘राष्ट्रपति निलयम’ पहुंचेंगी। यह जानकारी पीआईबी की विज्ञप्ति में साझा की गई है।

मंगलवार को हैदराबाद स्थित हैदराबाद पब्लिक स्कूल सोसाइटी के शताब्दी समारोह में भाग लेंगी

विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति अगले दिन मंगलवार को हैदराबाद स्थित हैदराबाद पब्लिक स्कूल सोसाइटी के शताब्दी समारोह में भाग लेंगी। 20 दिसंबर को तेलंगाना के यदाद्री भुवनागिरी जिले के पोचमपल्ली में वस्त्र मंत्रालय की हथकरघा व कताई इकाई और थीम मंडप देखने जाएंगी। वो स्थानीय बुनकरों से बातचीत भी करेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू 23 दिसंबर को राजस्थान के पोखरण में लाइव फायरिंग अभ्यास देखेंगी

राष्ट्रपति शाम को सिकंदराबाद में एमएनआर एजुकेशनल ट्रस्ट के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति 21 दिसंबर को राष्ट्रपति निलयम में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी। अगले दिन राष्ट्रपति राज्य के गण्यमान्य व्यक्तियों, प्रमुख नागरिकों, शिक्षाविदों आदि के लिए राष्ट्रपति निलयम में एट होम रिसेप्शन की मेजबानी करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 दिसंबर को राजस्थान के पोखरण में लाइव फायरिंग अभ्यास देखेंगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान प्रस्तावित है। विधानसभा में संख्या बल को...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...