back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Swati Maliwal: FIR के बाद पुलिस ने मांगी CM आवास की फुटेज; टैक्सी चालक और कई लोगों के होंगे बयान दर्ज

पुलिस ने मालीवाल केस की जांच के लिए गठित की 10 टीम। विभव की लोकेशन पता लगाने के लिए 4 टीमें रवाना। पुलिस करेगी सीएम आवास में लगे सीसीटीवी की जांच।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए द्वारा स्वाति मालीवाल के साथ हुई बदसलूकी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बता दें कि जहां पहले स्वाति मालीवाल ने मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी। लेकिन जैसे ही खबर आज की तरह फैली राष्ट्रीय महिला आयोग ने खुद ही संज्ञान लेते हुए सीएम के पीए विभव कुमार के खिलाफ शुक्रवार को 11 बजे पेश होने के लिए समन जारी कर दिया। तो वहीं अब स्वाति मालीवाल ने पुलिस में विभव कुमार के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज की दी है। साथ ही उनका एम्स में मेडिकल भी हुआ है।

क्या है शिकायत में आरोप

मालीवाल ने अपनी शिकायत में विभव कुमार पर लात-घूसों से मारने का आरोप लगाया है। बता दें कि उनकी एमएलसी में उनके चेहरे पर अंदरूनी चोट होने की बात सामने आई है। लेकिन अभी पूरी मेडिकल रिपोर्ट आनी बाकी है। मालीवाल ने शिकायत में कहा कि जिस समय उन्हें सीएम आवास पर लात-घूसों से पीटा जा रहा था उस समय अरविंद केजरीवाल घर पर ही मौजूद थे।

क्या एक्शन लिया पुलिस ने

शिकायत के मिलने के बाद ही पुलिस विभव के घर जांच के लिए पहुंची लेकिन वहां केवल विभव की पत्नी मिली। बता दें कि सीएम आवास में कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। पुलिस ने इन कैमरों की सीसीटीवी फुटेज भी मांगी है जिससे वहां हुई वारदात की पुष्टि हो सके। इसके अलावा जब मालीवाल टैक्सी लेकर सीएम आवास पहुंची तो उन्हें वहां कई अन्य लोग भी मिले। पुलिस उन सभी लोगों के बयान दर्ज करेगी। साथ ही उस टैक्सी चालक का बयान भी लिया जाएगा जिसकी टैक्सी में मालीवाल सीएम आवास पहुंची थीं।

पुलिस ने तैयार की टीम

पुलिस की विभव की लोकेशन का पता लगाने के लिए करीब 4 टीमों का गठन किया गया है। वहीं पूरे मामले की जांच करने के लिए पुलिस की 10 टीमों का गठन किया गया है। जानकारी के अनुसार विभव अमृतसर में हो सकता है। वो वहीं विभव को गुरुवार को केजरीवाल के साथ गुरुवार लखनऊ एयरपोर्ट पर देखा गया था। पुलिस पूरे घटनाक्रम से अनुसार विभव की लोकेशन का पता लगाने की कोशिश कर रहे है। लखनऊ में गुरुवार को इंडिया ब्लॉक की रैली थी। आज महाराष्ट्र में इंडिया ब्लॉक की रैली है और उम्मीद जताई जा रही है कि विभव भी वहां मौजूद हो सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार की पत्‍नी बन सकती हैं महाराष्ट्र की डिप्टी CM, सुनेत्रा पवार से मिले प्रफुल्ल पटेल और छगन भुजबल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन के बाद राजनीतिक हलकों में सुनेत्रा पवार को...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...