back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM Modi France Visit: फ्रांस दौरे के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, जानें क्यों खास है पीएम की फ्रांस यात्रा?

PM Modi France And UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (13 जुलाई) को तीन दिवसीय दौरे पर फ्रांस (France) और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। PM Modi France Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार (13 जुलाई) को तीन दिवसीय विदेश यात्रा के लिए रवाना हुए। इस यत्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस (France) और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का आधिकारिक दौरा करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार की शाम को चार बजे पेरिस पहुंचेंगे। यहां के ऑर्ली एयरपोर्ट पर उनका पारंपरिक तौर पर स्वागत किया जाएगा। फ्रांस रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने बयान जारी करते हुए अपनी फ्रांस यात्रा के बारे में जानकारी साझा की।

बैस्टिल डे परेड में शामिल होंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने narendramodi.in आपनी इस यात्रा के विषय में जारी बयान में कहा, ”मैं अपने दोस्त फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर 13-14 जुलाई तक फ्रांस की आधिकारिक यात्रा कर रहा हूं। ये यात्रा विशेष है, क्योंकि मैं फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस या बैस्टिल डे समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शामिल होऊंगा। उन्होंने कहा इस वर्ष हमारी रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ है। गहरे विश्वास और प्रतिबद्धता में निहित, हमारे दोनों देश रक्षा, अंतरिक्ष, नागरिक परमाणु, नीली अर्थव्यवस्था, व्यापार, निवेश, शिक्षा, संस्कृति और लोगों से लोगों के संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में निकटता से सहयोग करते हैं। हम क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी मिलकर काम करते हैं।

फ्रांसीसी नेतृत्व के साथ बातचीत के लिए उत्सुक हूं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा मैं राष्ट्रपति मैक्रॉन से मिलने और अगले 25 वर्षों में इस दीर्घकालिक और समय-परीक्षणित साझेदारी को आगे बढ़ाने पर व्यापक चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं। 2022 में फ्रांस की मेरी आखिरी आधिकारिक यात्रा के बाद से मुझे राष्ट्रपति मैक्रोन से कई बार मिलने का अवसर मिला है, हाल ही में मई 2023 में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान हिरोशिमा, जापान में। मैं फ्रांसीसी नेतृत्व के साथ अपनी बातचीत के लिए भी उत्सुक हूं, जिसमें फ्रांस की प्रधान मंत्री महामहिम सुश्री एलिज़ाबेथ बोर्न, सीनेट के अध्यक्ष महामहिम श्री जेरार्ड लार्चर और नेशनल असेंबली की अध्यक्ष महामहिम सुश्री येल ब्रौन-पिवेट शामिल हैं। पीएम मोदी ने कहा अपनी इस यात्रा के दौरान, मुझे जीवंत भारतीय समुदाय, दोनों देशों के प्रमुख सीईओ के साथ-साथ प्रमुख फ्रांसीसी हस्तियों से मिलने का अवसर मिलेगा। मुझे विश्वास है कि मेरी यात्रा हमारी रणनीतिक साझेदारी को नई गति प्रदान करेगी।

पीएम मोदी ने किया यूएई यात्रा का जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी अपनी फ्रांस यात्रा के बाद लौटते समय यूएई की भी यात्रा करेंगे। उन्होंने इस यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि पेरिस से मैं 15 जुलाई को आधिकारिक यात्रा के लिए संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा करूंगा। मैं अपने मित्र, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नह्यान से मिलने के लिए उत्सुक हूं। पीएम मोदी ने कहा हमारे दोनों देश व्यापार, निवेश, ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शिक्षा, फिनटेक, रक्षा, सुरक्षा और मजबूत लोगों से लोगों के संबंधों जैसे व्यापक क्षेत्रों में जुड़े हुए हैं। पिछले साल, राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद और मैं हमारी साझेदारी के भविष्य पर एक रोडमैप पर सहमत हुए थे, और मैं उनके साथ हमारे संबंधों को और गहरा करने के बारे में चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं।

क्या पीएम मोदी का आज का शेड्यूल?

पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम को चार बजे पेरिस पहुंचेंगे। शाम को सीनेट के अध्यक्ष से मुलाकात के बाद करीब नौ बजे फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न के साथ बैठक में शामिल होंगे। रात करीब 11 बजे पीएम मोदी ला सियने म्यूजिकाले में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो की ओर से आयोजित डिनर में शरीक होने के लिए एलीजे पैलेस पहुंचेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...