back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत पर रिहाई को पाकिस्तान ने बताया- पीएम मोदी की हार

Arvind Kejriwal: पाकिस्तानी नेता फवाद चौधरी ने इसको मोदी जी की हार बताया और कहा कि केजरीवाल रिहा हो गए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 1 जून 2024 तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें चुनाव प्रचार करने की अनुमति दे दी है। अरविंद केजरीवाल को चुनाव खत्म होने के बाद 2 जून को सरेंडर करना होगा। यानि वापस जेल जाना होगा। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की रिहाई को लेकर पाकिस्तान के पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने अपनी खुशी जाहिर की। पाकिस्तानी नेता फवाद चौधरी ने इसको मोदी जी की हार बताया और कहा कि केजरीवाल रिहा हो गए।

मोदी जी एक और लड़ाई हार गए केजरीवाल रिहा

इससे पहले पाकिस्तानी नेता फवाद चौधरी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की तारीफ की थी। अब उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तारीफ की है। फवाद चौधरी पाकिस्तान के पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा “मोदी जी एक और लड़ाई हार गए केजरीवाल रिहा… उदारवादी भारत के लिए अच्छी खबर हैं। “

फवाद चौधरी के बयान ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ा दी थी

इससे पहले के फवाद चौधरी के बयान ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ा दी थी। जिसको लेकर भाजपा ने बुरी तरह से राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ निशाना साधा था और उनसे सवाल किया था कि कांग्रेस पार्टी का पाकिस्तान के साथ क्या नाता है। दरअसल पाकिस्तानी नेता फवाद चौधरी ने कहा था कि राहुल गांधी अपने परदादा जवाहरलाल नेहरू की तरह समाजवादी हैं। देश का बंटवारा होने के 75 साल बाद भी दोनों देशों की समस्याएं एक जैसी हैं। जिसके बाद उनके बयानों से कांग्रेस और राहुल गांधी के लिए काफी मुश्किलें बढ़ गया थी।

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष पर निशाना साधा था

इसको लेकर भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा था कि पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने हाल में वही बयान दिया जो विपक्ष भारत में कहता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने पोस्ट में लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हारना चाहिए, यानि भाजपा की सरकार नहीं आनी चाहिए। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा था कि मेरी सबसे अनुरोध है कि वे जाकर फवाद चौधरी का पोस्ट देखे। पाकिस्तान को सरहद पार से मोहब्बत का पैगाम आया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵