back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RBI: दो हजार के 97.26% नोट बैंकिंग सिस्टम में लौटे, 9,760 करोड़ रुपये मूल्य के करेंसी नोट अब भी जनता के पास

New Delhi: रिजर्व बैंक ने कहा है कि 2,000 रुपये के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। आरबीआई ने 19 मई 2023 को 2,000 रुपये मूल्य वर्ग के बैंक नोट को चलन से वापस लेने का किया था ऐलान

नई दिल्ली, (हि.स.)। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि 2 हजार रुपये के करीब 97.26 फीसदी नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं, लेकिन ऐसे 9,760 करोड़ रुपये मूल्य के करेंसी नोट अब भी जनता के पास मौजूद हैं। रिजर्व बैंक ने कहा है कि 2,000 रुपये के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।

दो हजार के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे: RBI

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने एक बयान में कहा कि 19 मई 2023 को कारोबार की समाप्ति पर चलन में रहे 2,000 रुपये के करेंसी नोट का कुल वैल्यू 3.56 लाख करोड़ रुपये था। 30 नवंबर को यह घटकर 9,760 करोड़ रुपये रह गया। इस तरह 19 मई 2023 तक चलन में रहे दो हजार रुपये के कुल नोट में से 97.26 फीसदी नोट अब वापस आ चुके हैं। दो हजार के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। यह रिजर्व बैंक का बहुत बड़ा निर्णय है। आरबीआई ने 19 मई 2023 को 2,000 रुपये मूल्य वर्ग के बैंक नोट को चलन से वापस लेने का ऐलान किया था। इन नोट को बदलने या बैंक खातों में जमा कराने की समय-सीमा पहले 30 सितंबर थी, जिसें बढ़ाकर 7 अक्टूबर तक की गई थी।

19 क्षेत्रीय कार्यालयों में मुद्रा का आदान-प्रदान करने का विकल्प मुहैया कराया गया था

उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ने दो हजार रुपये के करेंसी नोट को बैंक शाखाओं में जमा और विनिमय दोनों सेवाएं सात अक्टूबर के बाद बंद कर दी थी। इसके बाद 8 अक्टूबर से लोगों को आरबीआई के 19 कार्यालयों में मुद्रा का आदान-प्रदान करने या उनके बैंक खातों में जमा करने का विकल्प मुहैया कराया गया था। यह 19 क्षेत्रीय कार्यालय अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में स्थित हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

RBI Repo Rate: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, 5.25% पर बरकरार; EMI फिलहाल जितनी थी उतनी ही रहेगी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फरवरी 2026 की मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद बड़ा फैसला लेते हुए रेपो रेट में कोई...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...