back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सैम पित्रोदा ने कांग्रेस के लिए नया गड्ढा खोदा, बोले- पूर्व के लोग चीनी, दक्षिण के लोग अफ्रीकी दिखते हैं

New Delhi: पित्रोदा ने कहा, हम भारत जैसे विविधता वाले देश को एक साथ रख सकते हैं। जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं। उनके इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा ने ‘द स्टेट्समैन’ अखबार को दिए इंटरव्यू में अपने बयान से नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने भारत की विविधता पर कहा कि दक्षिण के लोग अफ्रीकियों की तरह दिखते हैं और पूर्व के लोग चीनी दिखते हैं और पश्चिम के लोग अरब की तरह दिखते हैं। उनके इस बयान पर राजनीतिक घमासान मच गया है।

सैम पित्रोदा का बड़ा बयान

सैम पित्रोदा ने अपने बयान में कहा- “हम 75 वर्षों से बहुत खुशहाल माहौल में रह रहे हैं। जहां लोग इधर-उधर के कुछ झगड़ों को छोड़कर एक साथ रह सकते हैं। पित्रोदा ने कहा, हम भारत जैसे विविधता वाले देश को एक साथ रख सकते हैं। जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरे जैसे दिखते हैं और दक्षिण के लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं।”

CM हिमंत बिस्वा सरमा ने की आलोचना

सैम पित्रोदा की इस टिप्पणी पर बीजेपी ने उन पर पलटवार किया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सबसे पहले ‘X’ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- “सैम भाई मैं उत्तर पूर्व से हूं और मैं एक भारतीय की तरह दिखता हूं। हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सब एक हैं अपने देश के बारे में थोड़ा समझें।”

शहजाद पूनावाला ने नस्लवाद का लगाया आरोप

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी सैम पित्रोदा की आलोचना की। उन्होंने सैम पित्रोदा पर आरोप लगाया कि ये इनकी नस्लवादी टिप्पणियां है जो राहुल गांधी के गुरु हैं। ”यह राहुल गांधी के शब्द और सोच ही हैं क्योंकि राहुल भी इन दिनों फूट डालो और राज करो की राजनीति इस हद तक कर रहे हैं कि पहले वे जाति और भाषा के आधार पर बांटते हैं और अब वे भारतीय बनाम भारतीय कर रहे हैं।” जैसी टिप्पणियां करने के लिए क्या यह नस्लवादी टिप्पणी नहीं है? क्या यह अपमानजनक नहीं है? क्या यह टिप्पणी पूरे दक्षिण के लोगों पर नहीं है? पूनावाला ने कहा, इनकी दुकान में वास्तव में नफरत का सामान’ है। जब तक कांग्रेस पूरी तरह स्पष्टीकरण नहीं देती और सैम पित्रोदा को बर्खास्त नहीं करती। इसे कांग्रेस का बयान माना जाना चाहिए।”

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...