back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Weather Update Today: कहीं बूंदाबांदी तो कहीं भारी बरसात, जानिए अलग-अलग इलाकों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

IMD Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से अगले कई दिनों तक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में वर्षा का दौर जारी रहेगा। शनिवार को दिल्ली में तेज बरसात होने की संभावना।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। Weather Update Today: देश के कई हिस्सों में बरिश ने दस्तक दे दी है। बारिश के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम सुहावना बना हुआ है। इस बरिश के बाद जहां मौसम में ठंडक के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं बारिश अब जन-जीवन के लिए परेशानी का सबब भी बनने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो अब कुछ राज्यों में बारिश की तीव्रता में कमी आएगी, तो वहीं, कुछ राज्यों में बारिश की तीव्रता बढ़ जाएगी। गुरुवार को भारी बारिश के बाद मौसम विभाग को कुछ राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी करना पड़ा। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश के चलते आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तो वहीं गोवा और दक्षिणी गोवा में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर पश्चिम भारत में अगले पांच दिन वर्षा का दौर

दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर पश्चिम भारत में अगले पांच दिन वर्षा का दौर चलेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अलग अलग जगह हल्की से मध्यम स्तर की बरसात हो सकती है। इस दौरान उत्तराखंड में तेज वर्षा जबकि पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा होने के आसार हैं। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। दूसरी तरफ दिल्ली के अधिकांश इलाकों में बृहस्पतिवार को तेज बारिश हुई। इसी के चलते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट आ गई।

यहां होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार (7 जुलाई) को कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा अन्य राज्यों की बात की जाए तो असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भी भारी बारिश की संभावना है।

इस दिन दिल्ली में है येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिल्ली में तेज बरसात होने की संभावना जताई गई है।वर्षा के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बाकायदा येलो अलर्ट भी जारी किया है। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है वहीं शनिवार को 28 डिग्री तक गिर सकता है।

बारिश के बाद जलभराव से लोग परेशान

गुरुवार को भारी बारिश के बाद दिल्ली समेत अन्य राज्यों में लोगों को जलभराव की समस्या से दो चार होना पड़ा। भारी बारिश के बाद गुरुवार (6 जुलाई) को दिल्ली की नौ जगहों पर जलभराव से लोगों का जीना मुहाल हो गया। आजाद मार्केट से लेकर सीलमपुर तक पानी भरने के बाद लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं प्रगति मैदान, मोदी मिल्स, रानी झांसी रोड में जलभराव के बाद जाम लग गया। इसके साथ ही महाराष्ट्र में भी यही हालत देखने को मिली, जिसके चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया। इन सब के साथ गोवा में तो बारिश के बाद हालात बहुत खराब हो गए। यहां पिछले 24 घंटे में एक महिला बाढ़ के पानी में बह गई।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...