नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। भारत के कई उत्तरी राज्यों में पिछले कुछ हफ्तों में वायु प्रदूषण बढ़ गया है। दिल्ली, चंडीगढ़, रोहतक, इलाहाबाद, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्से सर्दियों के मौसम में गंभीर वायु प्रदूषण से प्रभावित हो रहे हैं।
दिल्ली बना भारत का सबसे प्रदूषित शहर
आज यानी 22 नवंबर को सुबह 7 बजे तक AQI.in के अनुसार, दिल्ली भारत का सबसे प्रदूषित शहर बना हुआ था। उस दिन दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 404 दर्ज किया गया। जो बहुत ही खराब और खतरनाक वायु गुणवत्ता को दर्शाता है। इसके अलावा नोएडा, हिसार, मुजफ्फरपुर, अमृतसर, गाजियाबाद और गुड़गांव जैसे शहर भी प्रदूषण की सूची में शामिल रहे।
दिल्ली के अलावा इन शहरों में वायु गुणवक्ता खराब
भारत के सबसे प्रदूषित शहरों में दिल्ली, गाजियाबाद, गुड़गांव, नोएडा, हिसार और मुजफ्फरपुर जैसे शहर शामिल हैं। ये शहर ज्यादातर उत्तर भारत के राज्यों जैसे हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश से हैं।
शहर एक्यूआईो स्तर
- दिल्ली 404 खतरनाक
- गाजियाबाद 346 गंभीर
- गुडगाँव 316 गंभीर
- नोएडा 313 गंभीर
- हिसार 312 गंभीर
- मुजफ्फरपुर 311 गंभीर
- जालंधर 309 गंभीर
- बुलंदशहर 309 गंभीर
- फरीदाबाद 308 गंभीर
- अमृतसर 304 गंभीर
इन शहरों में AQI दर्ज अच्छा हुआ
वहीं दिल्ली और नोएडा के मुकाबले, कुछ अन्य मेट्रो शहर जैसे बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, पुणे और हैदराबाद में वायु गुणवत्ता अच्छी रही।
शहर एक्यूआई
- अहमदाबाद 116
- बेंगलुरु 94
- चेन्नई 121
- हैदराबाद 100
- कोलकाता 182
- मुंबई 142
- पुणे 98
- दिल्ली 404
क्यों सर्दियों में बढ़ता है प्रदूषण?
सर्दियों में वायु प्रदूषण का बढ़ना एक सामान्य समस्या बन गया है। इसका एक प्रमुख कारण तापमान में गिरावट और पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पराली जलाने की घटनाओं में वृद्धि है। 18 नवंबर को पंजाब में सबसे अधिक 1,251 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की गईं। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB) के आकड़ो के अनुसार साल 2024 में पंजाब में कुल 9,655 पराली जलाने के मामले सामने आ चुके हैं जो वायु प्रदूषण का एक बड़ा कारण हैं। इसके अलावा, वाहनों से निकलने वाला धुंआ और औद्योगिक इकाइयों से होने वाला प्रदूषण भी हवा को गंदा कर रहे हैं जिससे AQI खराब हो रहा है।





