back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 22 जनवरी को आधे दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

Ram Mandir Inauguration: केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को आधे दिन के लिए सरकारी दफ्तरों को बंद कर दिया गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की तैयारिया जोर-शोर में चल रहीं है। इसी बीच केंद्र की मोदी सरकार ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को आधे दिन के लिए सरकारी दफ्तरों को बंद कर दिया गया है।

केंद्रीय कर्मचारियों को आधे दिन का ब्रेक

जितेंद्र सिंह के अनुसार कर्मचारियों की भावना और उनके अनुरोध पर सरकार ने फैसला किया है कि केंद्रीय कर्मचारियों को आधे दिन का ब्रेक दिया जाएगा। यह ब्रेक उनको 22 जनवरी की दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारी जनभावनाओं को देखते हुए हमारी सरकार ने यह फैसला लिया है।

यें राज्य कर चुके हैं छुट्टी का ऐलान?

आपको बता दें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गोवा, हरियाणा और छत्तीसगढ़ ने सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान पहले ही किया जा चुका है।

राम मंदिर का अनुष्ठान जारी

गौरतलब है कि राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अनुष्ठान किए जा रहे हैं। इसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राम मंदिर, भगवान हनुमान, भगवान गणेश, केवटराज, जटायु, और मां शबरी पर कुल छह डाक टिकट भी जारी किया हैं। 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन समारोह है। इस दिन श्रीराम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इससे पहले बुधवार को राम लला की मूर्ति राम मंदिर परिसर में पहुंचाई गई है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान राजनीतिक सौहार्द की खास तस्वीर देखने को मिली। नरेंद्र मोदी ने विदा हो रहे वरिष्ठ...
spot_img

Latest Stories

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...