back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया को हाई कोर्ट से लगा झटका, जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार

AAP Leader Manish Sisodia: दिल्ली शराब नीति में हुए कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने अब अपनी जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली शराब नीति में हुए कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने अब अपनी जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सुप्रीम कोर्ट मनीष सिसोदिया की इस जमानत याचिका पर कल यानी मंगलवार (4 जून) को सुनवाई करेंगा। इससे पहले 21 मई को दिल्ली हाई कोर्ट ने सिसोदिया को जमानत देने से मना कर दिया था। जिसके बाद सिसोदिया सीबीआई और ईडी मामले में जमानत की मांग करते हुई दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी है।

राउज एवेन्यू कोर्ट ने तीन जुलाई तक बढ़ा दी थी न्यायिक हिरासत

आपको बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में ED ने मनीष सिसोदिया फरवरी 2023 से तिहाड़ जेल में बंद कर रखा है। वो अपनी जमानत के लिए कई बार लोवर कोर्ट से लेकर हाई कोर्ट तक का दरवाजा खटखटा चुके है। आबकारी नीति मामले में ही दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से भी मनीष सिसोदिया को झटका मिल चुका है। कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत की अवधि को तीन जुलाई तक बढ़ा दिया था। इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई तीन जुलाई को होनी है।

सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को होगी सुनवाई

ED के अनुसार दिल्ली सरकार और उनके मंत्रियों पर आरोप है कि दिल्ली में शराब नीति को संशोधित कर इसमें अनियमितताएं बरती गईं और लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। पिछले सप्ताह दिल्ली हाई कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को जमानत देने से इनकार करते हुए कहा था कि वो बाहर आकर सबूत और गवाहों पर असर डाल सकते हैं। साथ ही उनकी जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया था। इसके बाद अब सिसोदिया ने अपनी जमानत याचिका को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल कर दिया है। जिस पर कोर्ट मंगलवार को सुनवाई करेंगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या लोक अदालत के फैसले को हाई कोर्ट में दी जा सकती है चुनौती? जानें कब मिलती है राहत और कौन से मामले नहीं...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। लोक अदालत का फैसला आमतौर पर अंतिम माना जाता है, क्योंकि यह दोनों पक्षों की सहमति से होता है। हालांकि कुछ...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...