back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Security Breach: महेश कुमावत की पुलिस हिरासत 13 दिनों के लिए बढ़ी, जानें पूरा मामला

Lok Sabha Security Breach: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने संसद में सुरक्षा चूक के छठे आरोपित महेश कुमावत की पुलिस हिरासत 13 दिनों के लिए बढ़ा दी है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने संसद में सुरक्षा चूक के छठे आरोपित महेश कुमावत की पुलिस हिरासत 13 दिनों के लिए बढ़ा दी है। सेशंस जज हरदीप कौर ने महेश कुमावत की पुलिस हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया।

छह आरोपितों को 5 जनवरी, 2024 को पेश करने का आदेश

आज महेश कुमावत की पुलिस हिरासत खत्म हो रही थी, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने इस मामले के सभी छह आरोपितों को 5 जनवरी, 2024 को पेश करने का आदेश दिया। इसके पहले कोर्ट ने 16 दिसंबर को महेश कुमावत को आज तक की पुलिस हिरासत में भेजा था।

आरोपितों ने लखनऊ से जूते और मुंबई से कलर स्मॉग केन खरीदे थे

कोर्ट ने 21 दिसंबर को इस मामले के चार आरोपितों की पुलिस हिरासत 15 दिनों के लिए बढ़ा दी थी। 14 दिसंबर को चारों आरोपितों को 21 दिसंबर तक की पुलिस हिरासत में भेजा था। कोर्ट ने नीलम, सागर शर्मा, डी. मनोरंजन और अमोल शिंदे शामिल को पुलिस हिरासत में भेजा था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपितों ने लखनऊ से जूते और मुंबई से कलर स्मॉग केन खरीदे थे। कोर्ट ने 22 दिसंबर को इस मामले के मुख्य आरोपित ललित झा को 5 जनवरी, 2024 तक की पुलिस हिरासत में भेजा था।

आरोपितों के खिलाफ यूएपीए की धारा 16ए के तहत आरोप

16 दिसंबर को महेश के वकील ने कोर्ट को बताया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें यह जानकारी नहीं दी है कि उसे क्यों गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने आरोपित महेश की 15 दिन की हिरासत की मांग की। महेश कुमावत इस मामले में छठा आरोपित है। आरोपितों के खिलाफ यूएपीए की धारा 16ए के तहत आरोप लगाए गए हैं।

किस तरह से घटना को अंजाम दिया गया

उल्लेखनीय है कि 13 दिसंबर को संसद की विजिटर गैलरी से दो आरोपित सदन में कूद गए थे। उनमें से एक आरोपित ने डेस्क के ऊपर चलते हुए अपने जूतों से कुछ निकाला और अचानक पीले रंग का धुआं निकलने लगा। इस घटना के बाद सदन में अफरातफरी मच गई। हंगामे और धुएं के बीच कुछ सांसदों ने इन युवकों को पकड़ कर पिटाई की। इसी दौरान संसद के सुरक्षाकर्मियों ने दोनों युवकों को काबू में कर लिया। संसद के बाहर नारेबाजी करते हुए पीला धुआं छोड़ रहे दो अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

शिमला में हाई-वोल्टेज ड्रामा के बाद दिल्ली पुलिस पर दर्ज हुई FIR, जानिए हिमाचल पुलिस ने तीन बार क्यों रोका?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस के बीच उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...