back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Survey: इस राज्य में BJP पर Congress पड़ी भारी, लोकसभा चुनाव से पहले पलटा सियासी खेल!

New Delhi: हिंदी पट्टी राज्यों को छोड़कर दक्षिण भारत में BJP की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लोक पोल सर्वे के अनुसार, BJP को लोकसभा चुनाव में कर्नाटक में भारी झटका लग सकता है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले लोक पोल सर्वे के अनुसार, दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में BJP को भारी वोटों का नुकसान हो सकता है। BJP ने जहां हिंदी पट्टी राज्यों में अच्छी पकड़ बनाकर रखी है तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में पार्टी का खाता न के बराबर है।

कर्नाटक में BJP पर संकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले कुछ महीनों से “मिशन दक्षिण” का लक्ष्य बनाए हुए हैं। उन्होंने इस दौरान, सबसे अधिक केरल और तमिलनाडू का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने तेलंगाना और आंंध्र प्रदेश में भी कई रैलियां निकाली। इसका असर तो अब लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद ही पता चलेगा। अबतक प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक का दौरा नहीं किया। दक्षिण भारत में कुल 5 राज्य आते हैं जिनमें से कर्नाटक को छोड़कर BJP बाकी के 4 राज्यों पर फोकस कर रही है। इसी कारण BJP को कर्नाटक में भारी वोटों को नुकसान भुगतना पड़ सकता है। इस बात का लोक पोल सर्वे ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है।

BJP का मिशन 400 पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिशन 400 पार का नारा लगाया है। ऐसे में उत्तर भारत के साथ-साथ BJP को दक्षिण भारत में भी सीटें जीतने पर पूरा बल लगाना होगा। कर्नाटक में लोक पोल सर्वे के अनुसार, BJP को 10-12 सीटें मिलने का अनुमान है तो वहीं कांग्रेस को 12-14 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं JDS के खाते में 1-2 सीट जाने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी के आहवाहन पर BJP देशभर में रणनीति बनाने में जुटी हुई है। वहीं दक्षिण भारत में BJP की दाल गलती नजर आ रही है। क्योंकि वहां पार्टी को कोई खास समर्थन नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में पार्टी कैसे भगवा परचम लहराएगी यह देखना रोचक होगा क्योंकि वहां पहले से ही हिंदी और वहां की मातृभाषा को लेकर BJP और क्षेत्रीय पार्टियों में तकरार नजर आती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Kanthi Dakshin Seat: लगातार दूसरी बार BJP के खाते में जाएगी यह सीट या बदलाव की बहेगी बयार? जानिए सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Kanthi Dakshin Seat पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में शामिल है और इसे राज्य का 216वां निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है।...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵