back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Security Breach: लोकसभा में हादसे के बाद बोले अध्यक्ष ओम बिरला, ‘संसद तब भी चली थी, अब भी चलेगी’

Lok Sabha Security Breach: लोकसभा अध्यक्ष ने बुधवार को सदन के सदस्यों को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए जानकारी दी कि सदन के अंदर दो लोगों द्वारा फैलाया गया धुआं खतरनाक नहीं था।

नई दिल्ली, (हि.स.)। लोकसभा अध्यक्ष ने बुधवार को सदन के सदस्यों को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए जानकारी दी कि सदन के अंदर दो लोगों द्वारा फैलाया गया धुआं खतरनाक नहीं था। उन्होंने सदस्यों को यह भी आश्वासन दिया कि वे सबसे अलग से बातचीत कर उनके सुझाव लेंगे कि कैसे सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।

लोकसभा में आज शून्यकाल के दौरान हुआ हादसा

लोकसभा में आज शून्यकाल के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से सदन के बीच में कूदकर हंगामा करने लगे। उन्होंने अपने जूतों से कुछ निकालकर सदन में पीले और हरे रंग का धुआं भी किया। वे तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगा रहे थे। दोनों फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। उनके हंगामे के चलते कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।

दो बजे दोबारा कार्यवाही शुरू हुई

इसके बाद दो बजे दोबारा लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई । लोकसभा अध्यक्ष ने सदस्यों को सूचित किया कि जांच करा ली गई है और धुआं सामन्य है। इसमें खतरा नहीं है। वे सभी को आश्वासन देेते हैं कि पूरी जांच होने के बाद सदन को जानकारी दी जाएगी।

ओम बिरला के आश्वासन पर चला सदन

इस दौरान विपक्षी सांसदों ने अपनी बात रखनी चाही। उनकी सुरक्षा चिंताओं पर अध्यक्ष बिरला ने उन्हें आश्वासनदिया और कहा कि यह सदन चलना चाहिए। संसद हमले के बाद भी यह सदन चला था। वे सभी सांसदों की सुरक्षा चिंताओं पर अलग से बातचीत करेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ओम बिरला के AI वीडियो पर हंगामा: कांग्रेस के 8 नेताओं को नोटिस, जवाब न देने पर कार्रवाई की लटकी तलवार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। लोकसभा के बजट सत्र में विपक्ष के हंगामे और विवादित AI वीडियो के बाद संसद की प्रिविलेज कमेटी ने कांग्रेस के...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...