back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Election 2024: केरल के पूर्व CM की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल ने छोड़ा हाथ का साथ, BJP में हुई शामिल

Kerala Politics: आम चुनाव से पहले पार्टियों में चल रहें दल-बदल के खेल में भजपा को बड़ी कामयाबी मिली है। भाजपा ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल को पार्टी में शामिल...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा अपने NDA 400 पर के लक्ष्य को पाने के लिए दक्षिण के राज्‍यों में कड़ी मेहनत और सेंधमारी कर रहीं है। भारतीय जनता पार्टी ने आज दक्षिण के राज्‍य केरल में बड़ी सेंधमारी करने में सफल रहीं है। आम चुनाव से पहले सभी पार्टियों में चल रहें दल-बदल का खेल में आज भजपा को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। वहीं, कांग्रेस को एक और बड़ा झटका मिला है। भाजपा ने आज केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल भी पार्टी में शामिल कराने में सफल रहीं है।

पद्मजा वेणुगोपाल को प्रकाश जावड़ेकर ने दिलवाई पार्टी की प्राथामिक सदस्‍यता

आपको बता दें केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल आज भाजपा में शामिल हो गई हैं। बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने पद्मजा वेणुगोपाल को पार्टी की प्राथामिक सदस्‍यता दिलवाई है। पद्मजा वेणुगोपाल बीते कुछ समय से कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रही थी। कई बार उनकी नाराजगी खुलकर सामने भी आई थी। इसके बाद इसकी आशंकाएं लगाई जा रही थी कि वो पार्टी छोड़ सकती हैं। आज पद्मजा वेणुगोपाल ने सभी अटकलों और कयासों पर विराम लगाते हुए औपचारिक तौर पर दिल्‍ली के भाजपा मुख्‍यालय में पीएम नरेंद्र मोदी की पार्टी को ज्‍वाइन कर लिया।

केरल में मजबूत होंगी बाजपा

गौरतलब है कि पद्मजा के भाजपा में शामिल होने की अटकलें बीते बुधवार से चल रहीं थी। उसके बाद इस खबार को उस समय और बल मिला जब कांग्रेस की वरिष्ठ नेता ने उनके पाला बदलने की खबरों को खारिज करने वाली एक फेसबुक पोस्ट हटा दी। शुरू में उनके भाजपा में जाने के संभावित कदम को लेकर आ रही खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए पद्मजा ने फेसबुक पर स्पष्ट किया था कि ये सब महज मजाक था। हालांकि, बाद में उन्होंने यह पोस्ट हटा दी, जिसके बाद उनके भाजपा में जाने की अटकलों को और बल मिल गया। भाजपा इस उपलब्धि को शशि थरूर एक बयान से जोड़कर देख रहीं है। शशि थरूर ने कुछ दिनों पहले नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षा का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि, ‘उन्हें केरल में केवल ‘दो शून्य’ हासिल करने की उपलब्धि मिल सकती है। अब पद्मजा वेणुगोपाल के बीजेपी में शामिल होने से केरल में बीजेपी को मजबूती मिलेगी।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली टॉलीगंज सीट को मिनी मुंबई के नाम से भी जाना जाता है। यह वह सीट...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...