back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bharat Jodo Nyay Yatra: असम में कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज, खड़गे ने अमित शाह को लिखा पत्र; जानें पूरा मामला

New Delhi: असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान CM हिमंत बिस्वा सरमा और राहुल गांधी के बीच आपसी तनाव बढ़ गए हैं। राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे ने अमित शाह को पत्र लिखा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” को 14 जनवरी को मणिपुर से राहुल गांधी ने हरी झंडी दिखाई थी। उनकी यात्रा को असम के मुख्यमंत्री ने लाल झंडी दिखाकर रोक दी है। पिछले 2-3 दिन से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बीच तनाव चल रहा है। असम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अपनी पार्टी का समर्थन करने उतरे। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर असम में हो रहे हंगामे को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए।

असम में राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” में क्या हुआ?

दरअसल, 18 जनवरी को राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” नॉर्थ ईस्ट राज्य असम में प्रवेश हुए। 22 जनवरी को एक तरफ जहां अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह चल रहा था। वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी अपने कार्यकर्ताओं के साथ रास्ते पर संघर्ष कर रहे थे। असम पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की जिसमें लिखा था कि राहुल गांधी श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के चलते दोपहर 3 बजे तक “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” नहीं निकाल सकते। राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया, अपने कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी धरने पर बैठ गए।

इसके बाद मंगलवार 23 जनवरी को राहुल गांधी की यात्रा के लिए असम पुलिस ने जो रुट तैयार किया था। यह यात्रा निर्धारित रुट से न जाकर दूसरा रुट अपनाया, जो सीधा गुवाहटी की ओर जाता है। यात्रा असम के NH-27 पर खानापारा ट्रैफिक पॉइंट पर पहुंची, वहां पुलिस ने यात्रा को रोका, इससे कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा। राहुल गांधी के समर्थक पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर गुवाहटा शहर में घुसे। इसी बीच पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हुई। जिससे सार्वजनिक मार्ग यानी एनएच 37 बाधित हो गया। बेकाबू भीड़ ने पुलिस पर हमला किया, जिस वजह से पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।

राहुल गांधी पर दर्ज हुआ FIR

यात्रा के दौरान भीड़ को भड़काने और उकसाने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के आदेश पर FIR दर्ज की गई। कांग्रेस नेता इस समय हिमंत बिस्वा सरमा के ऐक्शन से नाराज चल रहे हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने अमित शाह को लिखा पत्र

असम में हुए हंगामे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने असम में “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” में हुए हंगामे को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने गृहमंत्री से राहुल गांधी की सुरक्षा की मांग की।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...