back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Land For Job Scam: लालू यादव और तेजस्वी यादव को ED ने भेजा समन, पूछताछ के लिए 29-30 जनवरी को बुलाया

New Delhi: लालू प्रसाद यादव और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को ED ने समन भेजा है। जमीन के बदले रेलवे में नौकरी घोटाला मामले में 29 और 30 जनवरी को ED कार्यलय में पूछताछ के लिए पेशी होनी है।

नई दिल्ली, हि.स.। राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमीन के बदले रेलवे में नौकरी घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्रसाद और उनके बेटे तेजस्वी यादव को अपने पटना कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश होने को लेकर फिर से समन जारी किया है। जमीन के बदले रेलवे में नौकरी घोटाला मामला में ईडी ने कार्यवाई में सख्ती बढ़ा दी है।

लालू प्रसाद को 29 जनवरीऔर तेजस्वी यादव को 30 जनवरी को बुलाया

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को दी जानकारी में बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस महीने के अंत में जमीन के बदले रेलवे में नौकरी के कथित घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के मामले में लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को पटना कार्यालय में उपस्थित होने के लिए नया समन जारी किया है। लालू प्रसाद को 29 जनवरी को पेश होने के लिए कहा गया है, जबकि तेजस्वी यादव को 30 जनवरी को बुलाया गया है।

ED ने पटना कार्यलय में पूछताछ के लिए बुलाया

जांच एजेंसी की टीम समन देने के लिए लालू प्रसाद यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित आधिकारिक आवास पर गई थी। समन के मुताबिक राजद प्रमुख और तेजस्वी यादव को पटना के बैंक रोड स्थित ईडी कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। इस मामले में पूछताछ के लिए पूर्व में जारी समन पर दोनों पेश नहीं हुए थे। जमीन के बदले नौकरी घोटाला उस समय का है, जब लालू प्रसाद प्रसाद संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए वन) सरकार में रेल मंत्री थे। लालू प्रसाद प्रसाद पर आरोप है कि उन्होंने लोगों को जमीन के बदले रेलवे में नौकरी देने का झांसा देकर करोड़ों की जमीन लूटी और अपने परिजनों और रिश्तेदारों के नाम पर जमीन कर दी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या मिट रही है लालू और तेज प्रताप यादव के बीच की दूरी? चूड़ा-दही भोज में साथ दिखे पिता-पुत्र

 नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद...
spot_img

Latest Stories

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...