back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kejriwal Arrested: CM भगवंत मान BJP पर कसा तंज, कहा- आम आदमी पार्टी कोई NGO नहीं, यह एक राष्ट्रीय पार्टी है

New Delhi: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने BJP पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि "भारत रूस की तरह हो जाएगा, पुतिन की तरह बस मैं, मैं, मैं होगा और विपक्ष खत्म हो जाएगा।"

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता भगवंत मान ने आरोप लगाया है कि अगर लोकसभा चुनाव 2024 में BJP सत्ता में आई तो भारत रूस जैसा बन जाएगा। भगवंत मान ने कहा कि भारत में कोई विपक्ष नहीं होगा, केवल एक ही व्यकित की सरकार होगी।

भारत भी रुस की राह पर

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इंडियन एक्सप्रेस न्युज़पेपर को दिए गए इंटरवियू में बताया कि ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं। अगर लोग चूक गए, तो भारत रूस की तरह हो जाएगा, पुतिन की तरह बस मैं, मैं, मैं होगा और विपक्ष खत्म हो जाएगा। पिछले महीने, व्लादिमीर पुतिन ने 87 प्रतिशत वोट हासिल करके भारी बहुमत से रूसी राष्ट्रपति चुनाव जीता था। अपना 6 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद, पुतिन रुस के पूर्व राष्ट्रपति जोसेफ स्टालिन को पछाड़कर पिछले 200 वर्षों में रूस के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले नेता होंगे। मीडिया और नागरिक समाज सहित विपक्ष को कथित तौर पर दबाने के लिए पुतिन कई बार आलोचनाओं में घिरे रहते हैं। अलेक्सी नवलनी, जिन्हें पुतिन के एकमात्र प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखा जाता था। उनकी इस साल की शुरुआत में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। इसका आरोप भी व्लादिमीर पुतिन पर लगा था।

भगवंत मान ने CBI और ED को बताया BJP का कमााऊ बेटा

भगवंत मान इस समय जेल में बंद पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की अनुपस्थिति में आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचारक हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव जीत या हार के बारे में नहीं है बल्कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए है। उन्होंने कहा, ”BJP नेताओं ने गलती से या जानबूझकर कहा है कि हमें 400 सीटें दीजिए और हम संविधान बदल देंगे। इनकी इतनी हिम्मत? वैसे भी, वे संविधान का पालन नहीं करते हैं। सुप्रीम कोर्ट सर्वोच्च है, लेकिन वे उसके निर्देशों का पालन नहीं करते। शीर्ष अदालत ने केजरीवाल के पक्ष में 5-0 से फैसला सुनाया, लेकिन वे शाम 6 बजे एक अध्यादेश लाए और फैसला बदल दिया। वे चुनाव आयोग की भी नहीं सुनते। भगवंत मान ने कहा, “CBI और ED उनके कमााऊ बेटे हैं।”

BJP पर भड़के भगवंत मान

BJP के नेतृत्व वाले NDA जो पीएम मोदी के नेतृत्व में रिकॉर्ड तीसरी बार कार्यकाल की मांग कर रहा है। इस बार BJP ने लोकसभा चुनाव में 400 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। सत्तारूढ़ गठबंधन को इंडिया ब्लॉक के बैनर तले कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी दलों द्वारा चुनौती दी जा रही है। आम आदमी पार्टी इंडिया ब्लॉक के हिस्से के रूप में कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन में दिल्ली, गुजरात और हरियाणा में चुनाव लड़ रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है। भगवंत मान ने केंद्र की BJP सरकार पर केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकने के लिए गिरफ्तार करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने आगे कहा- केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं हैं, वह एक सोच हैं। आप किसी व्यक्ति को गिरफ्तार कर सकते हैं, लेकिन उनकी सोच को नहीं। आम आदमी पार्टी कोई NGO नहीं है, यह एक राष्ट्रीय पार्टी है। गुजरात में हमारे 5 विधायक हैं, गोवा में 2 विधायक हैं। हमारे पास 13 लोग हैं।” राज्यसभा में भी हमारे सांसद हैं। दिल्ली और पंजाब में 2 मेयर हैं।

केजरीवाल की आज कोर्ट में पेशी

भगवंत मान ने कहा- केजरीवाल को झूठे मामले में जेल भेज दिया गया है, लेकिन AAP उनके पीछे चट्टान की तरह खड़ी है। 22 अप्रैल को सुनीता जी (केजरीवाल की पत्नी) भी भगवंत मान के साथ के साथ रांची में चुनाव प्रचार के लिए गईं थीं। इस बीच उन्होंने कहा कि मैं ये केजरीवाल की तरफ से करुंगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में हैं। उनकी न्यायिक हिरासत आज 23 अप्रैल को समाप्त हो रही है। AAP प्रमुख को आज राउज़ ऐवन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट में उनकी न्यायिक हिरासत पर फैसला लिया जाएगा।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...