back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kejriwal Arrested: केजरीवाल सरकार को गिराने की साजिश, दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है BJP: आतिशी

New Delhi: दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने आज प्रेस कॉन्फ्रैंस में कहा कि उन्हें उनके विश्वसनीय स्रोतों से पता चला है कि केजरीवाल सरकार को अस्थिर करने के लिए केंद्र सरकार राजनीतिक साजिश चल रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने आज नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रैंस में कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है। आतिशी ने केंद्र सरकार के इस कदम को अवैध और जनादेश के खिलाफ बताया।

राष्ट्रपति शासन पर बोली आतिशी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी ने कहा, “मैं BJP को चेतावनी देती हूं कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना गैरकानूनी, असंवैधानिक और दिल्ली के लोगों के जनादेश के खिलाफ होगा। दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को स्पष्ट जनादेश दिया है।” उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को हमेशा जीताया है, चुनाव चाहे विधानसभा का हो या विधान परिषद का दिल्ली के लोगों ने आम आदमी पार्टी को चुना है।

IAS अधिकारियों की पोस्टिंग पर रुकावट

आतिशी ने कहा कि उन्हें विश्वसनीय स्रोतों से पता चला है कि अरविंद केजरीवाल सरकार को अस्थिर करने के लिए एक राजनीतिक साजिश चल रही है। आतिशी ने कहा कि विभिन्न विभागों में रिक्तियां होने के बावजूद दिल्ली में वरिष्ठ IAS अधिकारियों की पोस्टिंग कई महीनों से रुकी हुई है।

केजरीवाल के निजी सचिव बर्खास्त

AAP नेता ने कहा कि “दिल्ली में किसी भी अधिकारी की नियुक्ति नहीं की जा रही है, दिल्ली के अंदर कोई ट्रांसफर पोस्टिंग नहीं की जा रही है और चुनावों की घोषणा के बाद से अधिकारियों ने बैठकों में भाग लेना बंद कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि “केजरीवाल के निजी सचिव को बर्खास्त किया जाना भी साजिश का हिस्सा था। इस मामले में BJP ने AAP के सभी आरोपों से इनकार किया और कहा कि AAP रोज नई कहानियां गढ़ रही है।”

केजरीवाल फर्जी मामले में गिरफ्तार

आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि “अरविंद केजरीवाल को एक फर्जी मामले में गिरफ्तार किया गया है और वह भी बिना किसी सबूत के क्योंकि दिल्ली की चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश है। जब हम अतीत की कुछ चीजें देखते हैं तो पता चलता है कि एक सोची समझी साजिश की गई है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...